‘आपको देखकर गिरगिट भी शरमा जाए’, विधानसभा में माता प्रसाद पांडेय की तरफ देखकर बोले CM योगी
यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने सदन में महिला आरक्षण बिल गिरने पर कहा कि सपा ने दिल्ली से लखनऊ आते हैं रंग बदल दिया. लोकसभा में इसका विरोध किया और यहां पर आरक्षण की माँग कर रहे हैं. वहीं सीएम योगी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की तरफ देखकर कहा कि सपा के रंग देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाए.
यूपी विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई, सपा विधायकों ने सदन के बाहर महिला आरक्षण को लागू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सदन में मांग की कि पहले प्रस्ताव रखा जाए, इसके बाद चर्चा शुरू हो. इस पर सीएम योगी ने कहा कि अभी तो चर्चा की शुरुआत ही नही हुई, विपक्ष पहले से उतावला दिख रहा है.
महिला आरक्षण को लेकर साधा निशाना
सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरुआत प्रदेश में महिलाओं के लिए किए गए कामों के साथ की और महिलाओं के खाते खोलने से लेकर उज्जवला योजना और शौचालय बनाने की योजना का भी जिक्र किया. सीएम योगी ने कहा कि ये सत्र आधी आबादी के लिए समर्पित है. 2014 से अब तक नारी के लिए बहुत काम हुए हैं.
2023 में जब केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया था. आज भारतीय संसद में अब तक की सबसे बड़ी संख्या 15 फीसद महिलाएं हैं जबकि यूपी विधानसभा में 11-12 फीसदी तक सीमित है. अगर इस संख्या को बढ़ाकर हम 33 फ़ीसद कर लें तो आधी आबादी को उनको अधिकार मिल सके.
‘आपको देखकर गिरगिट भी शरमा जाए’
सीएम योगी ने कहा कि सपा के लोग खुद को सोशलिस्ट तो कहते हैं लेकिन कभी महिला के लिए कभी गंभीर नहीं दिखे. जो आचरण लोकसभा में सपा, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके का देखने को मिला उसके हम गवाह है. ये आचरण आपके महिला विरोधी आरचण को दिखाता है. आप लोगों का आचरण देखकर गिरगिट भी शरमा जाएगा कि कौन आ गया है. संसद में क्या आचरण था और यहां कैसा आचरण है? वो भी शरमा जाएगा कैसे रंग बदला जाएगा.
दिल्ली से लखनऊ तक पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी का विरोध झेलना पड़ रहा है तो बदल गए. अब कह रहे हैं कि 33 फ़ीसद आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया? सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस महिला विरोधी रही है. इन्होंने हार से भी सबक नहीं लिया.
