• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में प्रतिबंध जारी, स्कूल रहेंगे बंद; वर्क फ्राम होम भी 26 नवंबर तक बढ़ा

  • November 22, 2021
वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में प्रतिबंध जारी, स्कूल रहेंगे बंद; वर्क फ्राम होम भी 26 नवंबर तक बढ़ा
  • वायु प्रदूषण पर काबू पाने के मकसद ने दिल्ली सरकार ने गैर-जरूरी सामान लाने वाले ट्रकों की एंट्री पर 26 नवंबर तक बैन बढ़ा दिया है। स्कूल बंद रहेंगे और वर्क फ्राम होम भी बढ़ाकर 26 नवंबर कर दिया गया है।

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में दीवाली के बाद बेकाबू हुआ वायु प्रदूषण सोमवार को बेहद गंभीर श्रेणी में है। सफर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। सोमवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही हुआ है। सफर के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में AQI 352 और एनसीआर के शहरों में भी AQI 300 के पार ही बना हुआ है। वायु प्रदूषण पर काबू पाने के मकसद ने दिल्ली सरकार ने गैर-जरूरी सामान लाने वाले ट्रकों की एंट्री पर 26 नवंबर तक बैन बढ़ा दिया है। इसके अलावा, फिलहाल दफ्तर बंद रहने के दौरान अधिकारी और कर्मचारी वर्क फ्राम होम के जरिये ही अपने सारे काम निपटाएंगे। इसके साथ ही निजी/प्राइवेट दफ्तरों और तमा निजी प्रतिष्ठानों को सलाह दी गई कि वे अपने कर्मचारियों को 26 नवंबर घर से काम कर कराएं।

स्कूल रहेंगे 26 तक बंद

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदूषण की समस्या को देखते हुए राजधानी में लगाए गए प्रतिबंधों को 26 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। पर्यावरण विभाग द्वारा रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूल-कालेज को बंद करने की अवधि बढ़ा दी गई है। हालांकि, आनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी।

आदेश के अनुसार, दिल्ली की सीमा में जरूरी सामान लेकर आने वाले ट्रकों को छोड़कर अन्य ट्रकों पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा। रेल व मेट्रो के निर्माण स्थलों को छोड़कर अन्य निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य विभागों के सरकारी कर्मचारी वर्क फ्राम होम करेंगे। निजी दफ्तरों में भी 26 नवंबर तक 50 प्रतिशत कर्मियों को दफ्तर बुलाने की सलाह दी गई है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने पहले 21 नवंबर तक स्कूल-कालेज बंद करने का आदेश दिया था।

वहीं,  प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक रविवार को समाप्त हुए प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है। इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी बैठक में यह तय किया जाएगा कि किन प्रतिबंधों को हटाया जा सकता है और किन्हें अभी बरकरार रखा जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बुधवार को 10 निर्देश जारी किए थे, जिसमें शहर में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और अगले आदेश तक स्कूल-कालेज बंद करना भी शामिल था। इसके अलावा सरकार ने 21 नवंबर तक शहर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। साथ ही अपने सभी कर्मचारियों को रविवार तक घर से काम करने का आदेश दिया था। राय ने यह भी कहा था कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1,000 निजी सीएनजी बसों को किराए पर लिया जाएगा।

 

Post navigation

Prev
Next
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’

जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’

  • September 2, 2026
मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • September 2, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, होर्मुज के पास IRGC ठिकानों पर अमेरिकी हमला; कई इलाकों में धमाके

अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, होर्मुज के पास IRGC ठिकानों पर अमेरिकी हमला; कई इलाकों में धमाके

  • September 2, 2026
दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले, 2 लाख 30 हजार लोगों को मुफ्त में मिलेगा सोलर पैनल, मेंटेनेंस का भी खर्च उठाएगी सरकार

दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले, 2 लाख 30 हजार लोगों को मुफ्त में मिलेगा सोलर पैनल, मेंटेनेंस का भी खर्च उठाएगी सरकार

  • September 1, 2026
स्लीपर बस में 17 साल की लड़की से गैंगरेप पर राहुल गांधी का हमला, पूछा- ‘दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की जवाबदेही तय होगी?’

स्लीपर बस में 17 साल की लड़की से गैंगरेप पर राहुल गांधी का हमला, पूछा- ‘दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की जवाबदेही तय होगी?’

  • September 1, 2026
2027 के चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, बोले- ‘बहुत जल्द करेंगे सीटों की घोषणा’

2027 के चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, बोले- ‘बहुत जल्द करेंगे सीटों की घोषणा’

  • September 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’ September 2, 2026
  • सवर्ण न्याय पद यात्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा होम अरेस्ट September 2, 2026
  • हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका September 2, 2026
  • जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’ September 2, 2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट September 2, 2026
  • अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, होर्मुज के पास IRGC ठिकानों पर अमेरिकी हमला; कई इलाकों में धमाके September 2, 2026
  • नेशन बिल्डर्स अकादमी में योग के प्रयोग September 1, 2026
  • वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी: के.एल. अरोड़ा September 1, 2026
  • यूएस-इंडिया स्पोर्ट्स एकेडमिक एंड रिसर्च डायलॉग में प्रो. संदीप गुप्ता ने लिया हिस्सा September 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021