• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

डोनाल्‍ड ट्रंप ने शुरू किया अपना सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म, तालिबान को लेकर बाइडन पर साधा निशाना

  • October 21, 2021
डोनाल्‍ड ट्रंप ने शुरू किया अपना सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म, तालिबान को लेकर बाइडन पर साधा निशाना
  • अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने राष्‍ट्रपति बाइडन पर निशाना साधते हुए कहा है कि तालिबान लगातार अपना प्रभाव बढ़ा रहा है और बाइडन खामोश हैं। उन्‍होंने अपना सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म शुरू किया है। अगले राष्‍ट्रपति चुनाव में वो फिर से मैदान में आ सकते हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत के मौके पर ही उन्‍होंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन पर तीखा हमला बोलना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्विटर पर तालिबान की बढ़ती मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद आपके चहेते राष्ट्रपति जो बाइडन इस मुद्दे पर खामोश हैं। गौरतलब है कि ट्विटर ने ट्रंप के अंकाउंट को बंद कर दिया था।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बाइडन के हाथों पिछला चुनाव हार गए थे। ट्रंप अमेरिका के ऐसे राष्‍ट्रपति रहे हैं जिनके ऊपर दो बार महाभियोग चलाया गया। हालांकि दोनों ही बार वो इससे साफ बाहर भी आ गए। माना जा रहा है कि वह अगले राष्ट्रपति चुनाव में फिर से बाइडन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसको देखते हुए ही उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म को एक्टिव किया है।

आपको बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में अमेरिका और तालिबान के बीच समझौता हुआ था। ट्रंप ने ही तालिबान के साथ हुए समझौते में अपनी सेनाओं की वापसी की राह आसान की थी। ट्रंप ने इसके लिए 1 मई की तारीख तय की गई है। हालांकि बाइडन ने इस समय सीमा को बढ़ाकर 31 अगस्‍त कर दिया था।

गौरतलब है कि काबुल में तालिबान ने 1 अगस्त को कब्जा कर लिया था इसमें 1 महीने के बाद तालिबान ने वहां पर अपनी सरकार का गठन कर लिया था। हालांकि अब तक तालिबान को किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है। वहीं दूसरी तरफ तालिबान इस बात की पूरी कोशिश कर रहा है कि उसको विश्व बिरादरी से मान्यता मिल सके। इसके लिए उसने कई बार भारत में अन्य देशों से भी अपील की है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी तालिबान के साथ संबंध सुधारने की वकालत की है हाल ही में रूस में मास्‍को फार्मेट की तीसरी बैठक हुई है। इस बैठक में तालिबान को अफगानिस्तान में मानवीय आधार पर मदद देने का रास्ता साफ हुआ है। हालांकि, इस बैठक में उनकी सरकार को मान्यता देने का मुद्दा नहीं उठा है।

 

Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र

राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र

  • September 24, 2026
अखिलेश यादव ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से शुरू की PDA यात्रा, एक तीर से साध रहे हैं 3 निशाने!

अखिलेश यादव ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से शुरू की PDA यात्रा, एक तीर से साध रहे हैं 3 निशाने!

  • September 24, 2026
‘इस बेकार सॉफ्टवेयर को हटाएं’, ECINet एप को लेकर शशि थरूर ने की चुनाव आयोग से मांग

‘इस बेकार सॉफ्टवेयर को हटाएं’, ECINet एप को लेकर शशि थरूर ने की चुनाव आयोग से मांग

  • September 24, 2026
पोस्टर में अखिलेश यादव को बना दिया भगवान कृष्ण, खुद सुदामा बन गए सपा नेता

पोस्टर में अखिलेश यादव को बना दिया भगवान कृष्ण, खुद सुदामा बन गए सपा नेता

  • September 24, 2026
SIR पर सौरभ भारद्वाज ने घेरा, बोले- अब पोल खुल गई है…

SIR पर सौरभ भारद्वाज ने घेरा, बोले- अब पोल खुल गई है…

  • September 24, 2026
राजस्थान निकाय चुनाव के बाद गरमाई सियासत, गहलोत ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

राजस्थान निकाय चुनाव के बाद गरमाई सियासत, गहलोत ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

  • September 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आरक्षण के समर्थन में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन September 24, 2026
  • संघ शताब्दी वर्ष में सहारनपुर की हर बस्ती और उपबस्ती तक शाखा विस्तार की योजना September 24, 2026
  • सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त, वेतन रोकने और नोटिस के निर्देश September 24, 2026
  • बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से रिटायर्ड दरोगा ने एसएसपी कार्यालय में किया हंगामा September 24, 2026
  • 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 सितंबर को धरना देंगे परिवहन निगम कर्मचारी September 24, 2026
  • श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर September 24, 2026
  • मुख्य डाकघर की बदहाल व्यवस्थाओं पर व्यापार मंडल नाराज, सौंपा ज्ञापन September 24, 2026
  • 4.76 करोड़ की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.30 लाख रुपये बरामद September 24, 2026
  • नकुड पुलिस ने चार करोड छियत्तर लाख रूपये की पोने तीन किलो अवैध स्मैक बरामद की September 24, 2026
  • केएलजीएम इटर कालेज के राष्टरीय योजना के स्वयसेवको ने नशा मुक्ति रैली निकाली September 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021