• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पराली जलाने से रोकने के लिए खेतों में होगा बायो डीकंपोजर का छिड़काव

  • September 20, 2022
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पराली जलाने से रोकने के लिए खेतों में होगा बायो डीकंपोजर का छिड़काव
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में पराली जलाने से रोकने के लिए 5000 एकड़ बासमती और गैर-बासमती धान के खेतों में पूसा का बायो डीकंपोजर घोल का छिड़काव करेगी। ट्रायल के तौर पर पंजाब के खेतों में भी बायो-डीकंपोजर घोल का छिड़काव किया जाएगा।

नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में पराली जलाने से रोकने के लिए 5,000 एकड़ बासमती और गैर बासमती धान के खेतों में पूसा का बायो डीकंपोजर (Pusa Bio Decomposer) घोल का छिड़काव करेगी। उन्होंने आगे कहा कि ट्रायल के तौर पर पंजाब के खेतों में भी बायो डीकंपोजर घोल का छिड़काव किया जाएगा। मालूम हो कि माइक्रोबियल घोल पूसा बायो डीकंपोजर को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने विकसित किया है जो धान के पराली को 15 से 20 दिनों के अंदर खाद में बदल सकता है।

बड़े पैमाने पर बायो डीकंपोजर का किया जाएगा छिड़काव

राय ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 5,000 एकड़ बासमती और गैर बासमती धान के खेतों में मुफ्त में बायो-डीकंपोजर घोल का छिड़काव करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसके बारे में जागरूकता पैदा करने और अपने खेतों में घोल का छिड़काव कराने के इच्छुक किसानों को पंजीकृत करने के लिए 21 टीमों का गठन किया है।

दस लीटर घोल से एक एकड़ में होगा छिड़काव

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि सरकार को खेतों में छिड़काव करने के लिए घोल को तैयार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि IARI इसको पहले ही तैयार कर चुका है। उन्होंने कहा, ‘इसको हम सीधे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से खरीदेंगे। दस लीटर घोल को 200 लीटर पानी में मिलाकर एक एकड़ में सीधे छिड़काव किया जा सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के खेतों में भी होगा छिड़काव

राय ने कहा कि पंजाब के 2,023 हेक्टेयर खेतों में परीक्षण के तौर पर भी बायो डीकंपोजर का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने घान की पराली को सड़ाने वाले घोल के अधिक समय लेने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आगे कहा कि बायो डीकंपोजर का पाउडर भी उपलब्ध है। हालांकि दिल्ली सरकार लगातार तीसरे साल खेतों में छिड़काव करने के लिए पूसा बायो-डीकंपोजर घोल का प्रयोग करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
हापुड़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

हापुड़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

  • October 24, 2026
दीन के मसलों में AI पर आंख मूंदकर भरोसा न करें: मौलाना कारी इस्हाक गोरा

दीन के मसलों में AI पर आंख मूंदकर भरोसा न करें: मौलाना कारी इस्हाक गोरा

  • October 24, 2026
शोभित विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 150 स्वर्ण पदकों में 100 पर छात्राओं का कब्जा

शोभित विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 150 स्वर्ण पदकों में 100 पर छात्राओं का कब्जा

  • October 24, 2026
मुंबई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: जैश से जुड़ा रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

मुंबई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: जैश से जुड़ा रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

  • October 24, 2026
‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप

‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप

  • October 24, 2026
CM योगी बोले- ‘पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार…’

CM योगी बोले- ‘पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार…’

  • October 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हापुड़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप October 24, 2026
  • दीन के मसलों में AI पर आंख मूंदकर भरोसा न करें: मौलाना कारी इस्हाक गोरा October 24, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल्स, 80 पंजीकृत खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा October 24, 2026
  • गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा October 24, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 150 स्वर्ण पदकों में 100 पर छात्राओं का कब्जा October 24, 2026
  • देवबंद में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक, स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच पर जोर October 24, 2026
  • सहारनपुर में नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 का आगाज, दृष्टि-11 ने चैहान क्रिकेट एकेडमी को 33 रन से हराया October 24, 2026
  • संयुक्त राष्ट्र संघ राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका: शीतल टंडन October 24, 2026
  • यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 468 वाहनों के चालान, छह लाख से अधिक का जुर्माना October 24, 2026
  • घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद October 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021