• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Delhi Again Lockdown: तीन मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम अरविंद बोले संक्रमण को रोकने में मिलेगी मदद

  • April 25, 2021
Delhi Again Lockdown: तीन मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम अरविंद बोले संक्रमण को रोकने में मिलेगी मदद
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब ये लॉकडाउन अगले सप्ताह खुलेगा। इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। 3 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पड़ रही आक्सीजन की कमी के बारे में भी बताया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में संक्रमण दर 37 फीसद तक पहुंच चुकी है। हालांकि आज संक्रमण दर 30 फीसद से नीचे आई है। मैं ये नहीं कह रहा कि संक्रमण दर नीचे आ रही है। यह बढ़ भी सकती है। इसलिए हम पूरी तरह से सतर्कता से काम कर रहे हैं।

केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। कल भी केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ अलग अलग मंत्रालयों की बैठक हुई है। केंद्र सरकार भी प्रयास कर रही है कि दिल्ली को पूरी आक्सीजन मिले। मगर यह समस्या अभी बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली को अब 490 मीट्रिक टन आक्सीजन अलाट की गई है। कल केंद्र सरकार ने 10 टन और बढ़ाई है। मगर दिल्ली में 335 मीट्रिक टन तक ही आक्सीजन पहुंच रही है। हम और हमारे अधिकारी रात दिन लगे हुए हैं। कई जगह हम सफल हुए हैं कुछ जगह फेल भी हुए हैं। मगर हम पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। मगर बहुत ज्यादा कठिन परिस्थिति है।

हमने कम एक पोर्टल बनाया है जिस पर आक्सीजन मैन्यूफक्चरर से लेकर अस्पतालों तक को 2-2 घंटे में बताना होगा कि उनका स्टेट्स क्या है। जिससे यह पता चलता रहेगा कि किस अस्पताल में किस समय तक के लिए आक्सीजन बची है। जिससे समुचित कदम उठाए जा सकें।

उधर देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तीन लाख से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 49 हजार 691 मामले दर्ज किए हैं वहीं 2,767 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, अबतक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,69,60,172 पहुंच गया है, जिसमें से एक्टिव मामलों की संख्या 26,82,751 है। मौत का आंकड़ा 1,92,311 पहुंच गया है। इसके साथ ही 2,17,113 ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,40,85,110 पहुंच गई है।

अब तक देश में 14,09,16,417 लोगों को लगा टीका

बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को देश में 3,46,786 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह लगातार चौथा दिन था, जब तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे है उसी रफ्तार से टीकाकरण अभियान भी तेज से चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अबतक देश में 14,09,16,417 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

  • September 19, 2026
मोदी सरकार के मध्य चरण में बड़ा मंथन, 23-24 सितंबर को कैबिनेट मंत्रियों की चिंतन बैठक

मोदी सरकार के मध्य चरण में बड़ा मंथन, 23-24 सितंबर को कैबिनेट मंत्रियों की चिंतन बैठक

  • September 19, 2026
स्पेशल कोर्ट का मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट केस में निर्देश, लोकायुक्त पुलिस से मांगी रिपोर्ट

स्पेशल कोर्ट का मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट केस में निर्देश, लोकायुक्त पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • September 19, 2026
DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम तो किरेन रिजिजू बोले, ‘युवाओं की आवाज और…

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम तो किरेन रिजिजू बोले, ‘युवाओं की आवाज और…

  • September 19, 2026
चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

  • September 19, 2026
प्लास्टिक कचरे से निपटने पर PM मोदी का जोर, बोले- सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दे रहा भारत

प्लास्टिक कचरे से निपटने पर PM मोदी का जोर, बोले- सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दे रहा भारत

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021