• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

ग्राम प्रधानों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- आप गांव के अभिभावक, हर मतदाता को बूथ तक लेकर आएं

  • January 17, 2022
ग्राम प्रधानों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- आप गांव के अभिभावक, हर मतदाता को बूथ तक लेकर आएं
  • ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें न सिर्फ कोरोना से लड़ाई के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराया बल्कि विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका बताते हुए अपनी सरकार के प्रमुख हितकारी निर्णय भी याद दिलाए।

लखनऊ । ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें न सिर्फ कोरोना से लड़ाई के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराया, बल्कि विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका बताते हुए अपनी सरकार के प्रमुख हितकारी निर्णय भी याद दिलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधान गांव के अभिभावक होते हैं, आपकी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता को बूथ तक लेकर आएं। वहीं, प्रधानों ने भी उन पर भरोसा जताया और बोले कि योगी के नेतृत्व में हम सर्वोत्तम प्रदेश बनाएंगे।

प्रदेशभर के 58,189 ग्राम प्रधानों से रविवार को हुए वर्चुअल संवाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायतों को देश-प्रदेश के समृद्धि की धुरी करार देते हुए पंचायतों को और अधिकार संपन्न करने की जरूरत बताई। कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों को न केवल वित्तीय रूप से सशक्त बनाया, बल्कि गांवों में अवस्थापना विकास और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक अधिकार देकर मजबूत भी बनाया। गांव की जरूरत और पंचायत प्रतिनिधियों की भावनाओं के अनुरूप विधानसभा चुनाव के बाद भी पंचायतों के सशक्तिकरण का यह काम जारी रहेगा। यह स्वावलंबी, सशक्त और आधुनिक पंचायतें नए यूपी की पहचान होंगी। कोरोना की अब तक की लड़ाई में निगरानी समिति के मुखिया के रूप में प्रधानों की भूमिका की सराहना के साथ तीसरी लहर में उन्हें जिम्मेदारी का अहसास भी कराया।

15 दिसंबर को लखनऊ में हुए पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन की याद दिलाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की बात भी दोहराई। ग्राम पंचायत कोष के गठन की याद दिलाई। कहा कि सरकार का यह निर्णय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति सम्मान है। सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए शुरू किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

भाजपा द्वारा बताया गया है कि प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना भी की। हाथरस से प्रधान प्रियंका तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री ने जो किया, वह अभूतपूर्व था। सीएम ने हमें मजबूत किया। हमारी ताकत बढ़ी। अब 10 मार्च के बाद फिर से साथ काम करेंगे और उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम प्रदेश बनाएंगे।

बिजनौर से प्रधान राहुल ने कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड से गांव के विकास की कोशिश की जानकारी दी तो लखनऊ से वीरेंद्र शुक्ला ने सीएम के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। चंदौली से नीलम ओहारी ने गांव में जारी मनरेगा और कायाकल्प मिशन का अपडेट मुख्यमंत्री को दिया। मेरठ से परमेंदर ने सशक्त ग्राम पंचायतों से बदल रही तस्वीर का बयान किया।

घर-घर दस्तक दें निगरानी समितियां : सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि यूपी ने कोविड प्रबंधन का जो माडल दिया, उसे आज पूरी दुनिया सराह रही है। इस काम में ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों की भी अहम भूमिका रही है और आज उस स्थिति में हैं, जहां सजगता, सतर्कता, सावधानी बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के रूप में आप सभी अपने-अपने गांव के अभिभावक हैं और निगरानी समितियों के अध्यक्ष हैं। निगरानी समितियों ने अब तक बहुत अच्छा काम किया है। वही काम एक बार फिर करना है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘पैसे दो, सुरक्षा लो’, होर्मुज पर फ्री-फ्री चिल्लाते रहे ट्रंप, ईरान को शॉक देने के लिए अमेरिका ला रहा VIP पास!

‘पैसे दो, सुरक्षा लो’, होर्मुज पर फ्री-फ्री चिल्लाते रहे ट्रंप, ईरान को शॉक देने के लिए अमेरिका ला रहा VIP पास!

  • June 17, 2026
क्या यूपी में सच में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव के दावों पर केशव मौर्य का जवाब

क्या यूपी में सच में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव के दावों पर केशव मौर्य का जवाब

  • June 17, 2026
मायावती ने OBC तो अखिलेश यादव की ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग, यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात

मायावती ने OBC तो अखिलेश यादव की ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग, यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात

  • June 17, 2026
शिवसेना UBT के बागी सांसदों को दिए 15 करोड़? बीजेपी ने बताई सच्चाई, कहा- केवल पैसे के आधार पर…

शिवसेना UBT के बागी सांसदों को दिए 15 करोड़? बीजेपी ने बताई सच्चाई, कहा- केवल पैसे के आधार पर…

  • June 17, 2026
भारत के खिलाफ अपने पुराने ‘होम ग्राउंड’ पर उतरेगा अफगानिस्तान, इकाना स्टेडियम से जुड़ा है खास रिश्ता

भारत के खिलाफ अपने पुराने ‘होम ग्राउंड’ पर उतरेगा अफगानिस्तान, इकाना स्टेडियम से जुड़ा है खास रिश्ता

  • June 17, 2026
अखिलेश यादव का दावा- यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए सरकार करा रही सर्वे

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए सरकार करा रही सर्वे

  • June 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • तीतरों : दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले दो पर मुकदमा दर्ज June 17, 2026
  • ‘पैसे दो, सुरक्षा लो’, होर्मुज पर फ्री-फ्री चिल्लाते रहे ट्रंप, ईरान को शॉक देने के लिए अमेरिका ला रहा VIP पास! June 17, 2026
  • NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज, सरकार के फैसले को प्लेटफॉर्म ने दी चुनौती June 17, 2026
  • क्या यूपी में सच में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव के दावों पर केशव मौर्य का जवाब June 17, 2026
  • मायावती ने OBC तो अखिलेश यादव की ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग, यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात June 17, 2026
  • शिवसेना UBT के बागी सांसदों को दिए 15 करोड़? बीजेपी ने बताई सच्चाई, कहा- केवल पैसे के आधार पर… June 17, 2026
  • शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’ June 17, 2026
  • भारत के खिलाफ अपने पुराने ‘होम ग्राउंड’ पर उतरेगा अफगानिस्तान, इकाना स्टेडियम से जुड़ा है खास रिश्ता June 17, 2026
  • अखिलेश यादव का दावा- यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए सरकार करा रही सर्वे June 17, 2026
  • मिडिल-ईस्ट, होर्मुज स्ट्रेट और ऊर्जा आयात… पीएम मोदी और ट्रंप के बीच आज कई मुद्दों पर होगी बात June 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021