चोरो ने अघ्याना रोड पर लगी सोलर लाईटो पर हाथ साफ किया

नकुड 26 मार्च इंद्रेश। क्षेत्र मे चोरो ने तहलका मचा रखा है। जंहा अध्याना कई टयुबवेलो के केबिल चेारी हो चुके हैं। वंही बीती रात चोरो ने अघ्याना रोड पर पीजीसीआईएल द्वारा लगाई गयी लाईट व सोलन पैनल पर हाथ साफ कर दिया।
दो माह पूर्व ही पावर ग्रिड कारपोरेशन ने अघ्याना रोड पर गांव से नकुड तो सोलर लाईट लगवाई थी। इस रोड के दर्जनो गांवो के ग्रामीणो को लाभ हुआ था। पीजीसीआईएल के सीएमडी रविंद्र कुमार की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हुई थी। पूरी रात रोड पर लाईट होने से उत्तम शुगर मिल मे गन्ना ले जाने वाले किसानो व आमजन को इसका लाभ मिला था। परंतु अब चोरो की काली नजर इन लाईटो पर भी पड गयी है। बीती रात चेारो ने सडक पर लगी दो सोलर लाईट व उनके पेनलो पर हाथ साफ कर दिया है। मैन रोड से सोलर लाईटो की चोरी होने से पुलिस गश्त भी पोल खुल गयी है।
ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना केातवाली पुलिस को दे दी गयी है। इससे पहले भी अघ्याना मे दर्जनो टयूबवैलो पर केबिल काटने की घटनाएं हो चुकी है। विगत चंद दिनो मे हुई चेारी की इन घटनाओ ने किसानो का जीना हराम कर दिया है। किसान अपने टयुबवैलो की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। किसानो ने इन चोरियो की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। परंतु अभी तक पुलिस चेारो को पकडने मे विफल रही है। जिससे चेारो के होंसले बुलंद है। नयागांव के पूर्व प्रधान व भाजपा के किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष राजकुमा चैधरी, अघ्याना के प्रधान विनोद त्यागी, प्रमोद त्यागी भानेश त्यागी आदि ने पुलिस अधिकारियो से इस मामले में कडी कार्रवाई करने की मांग की है।