देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ से सम्मानित

देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ से सम्मानित

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की स्वायत्त संस्था, देहरादून में दिनाँक 20 जून 2026 दिन शनिवार को “स्वास्थ्य सेवा में एआई नवाचार: विकसित भारत 2047 के भविष्य को आकार देना” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन – 2026 का आयोजन किया गया। सोसाइटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधार्थी और शिक्षाविद् बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, डीन, हेल्थ साइंसेज, शोभित विश्वाविद्यालय, गंगोह को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में प्रो.(डॉ.) विभु साहनी, सेंट्रल कौंसिल मेंबर, फार्मेसी कौंसिल इंडिया, प्रो.(डॉ.) शिवानंद पाटिल, एग्जीक्यूटिव कौंसिल उत्तराखंड, फार्मेसी कौंसिल इंडिया, डॉ. लोकेश त्यागी, डॉ. अमरीश चंद्रा, डॉ. वेत्रिसेल्वन सुब्रमण्यन, डॉ. रमन दांग सहित कई गणमान्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवाचारों पर चर्चा कर ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में सुझाव देना था। कार्यक्रम में प्रो. रंजीत सिंह की इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों और साथी शोधार्थियों ने उन्हें बधाई दी।

इस समारोह में प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, डीन, हेल्थ साइंसेज, शोभित विश्वाविद्यालय, गंगोह ने अपने संबोधन में शोभित विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन तथा रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सशक्त बनाना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें।

Leave a Reply