• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

त्‍यौहारी सीजन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र ने राज्‍यों को जारी किए निर्देश

  • September 18, 2021
त्‍यौहारी सीजन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र ने राज्‍यों को जारी किए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना की स्थितियों का गहन विश्लेषण करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना चाहिए…

नई दिल्‍ली। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने त्‍यौहारी सीजन में लापरवाही के चलते कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों ने त्‍यौहारों में जमावड़ों पर रोक लगाने को लेकर सख्‍त कदम उठाए जाने का सुझाव भी दिया है। इस बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना की स्थितियों का गहन विश्लेषण करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना चाहिए और जरूरी दवाओं का स्‍टाक करना चाहिए।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 प्रबंधन और प्रतिक्रिया रणनीति की समीक्षा की। गौबा ने राज्‍यों से कहा कि किसी तरह की लापरवाही को कोई जगह नहीं दी जा सकती है। कोरोना की चुनौतियों को देखते हुए राज्‍य सरकार को अस्‍पतालों में मानव संसाधन को बढ़ाना चाहिए। गौबा ने राज्‍यों से त्‍यौहारी सीजन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी। उन्‍होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्‍त कदमों को उठाने के भी निर्देश दिए।

दुनिया के उन देशों का उदाहरण देते हुए जिन्होंने कोरोना की कई लहरों को देखा है, राजीव गौबा ने देश के कुछ हिस्सों में उच्च पाजिटिविटी रेट पर चिंता जताई। उन्होंने राज्य सरकारों को सलाह दी कि वे स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार करें और जरूरी दवाओं का स्टाक करें। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 11 राज्यों में सीरोटाइप-II डेंगू (Serotype-II Dengue) की उभरती चुनौती पर प्रकाश डाला जो बीमारी के अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक जटिलताओं से जुड़ा है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को मामलों का शीघ्र पता लगाने, बुखार हेल्पलाइन का संचालन करने, जांच किटों और दवाओं का पर्याप्त स्‍टॉक करने को कहा। राज्‍यों से त्वरित जांच के लिए क्‍व‍िक रिएक्‍शन टीमों की तैनाती जैसे कदम उठाने को भी कहा गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने बुखार के मामलों का सर्वेक्षण, संपर्क ट्रेसिंग, वेक्टर नियंत्रण, रक्त और प्लेटलेट्स का पर्याप्त भंडार को बनाए रखने के लिए ब्लड बैंकों को सचेत करने का भी सुझाव दिया।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि 15 राज्यों के 70 जिले चिंता का विषय हैं क्योंकि इनमें से 34 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से ज्‍यादा है। यही नहीं इन राज्‍यों के 36 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5-10 फीसद के दायरे में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आने वाले त्योहारों के सीजन को ध्‍यान में रखते हुए राज्‍य सरकारों से सभी आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़भाड़ वाले बंद स्थानों से बचने के लिए प्रभावी कदम उठाने का भी सुझाव दिया।

 

Post navigation

Prev
Next
‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

  • October 15, 2026
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’

अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’

  • October 15, 2026
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

  • October 15, 2026
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

  • October 15, 2026
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

  • October 14, 2026
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’ October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’ October 15, 2026
  • दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार October 15, 2026
  • 4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- ‘अब पूरा देश…’ October 15, 2026
  • यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान October 15, 2026
  • दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’ October 14, 2026
  • ‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती October 14, 2026
  • ‘सरकार डर में है’, HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस October 14, 2026
  • संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई October 14, 2026
  • सहारनपुर में सातवें दिन भी जारी रहा आशाओं का धरना, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021