• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सांसों पर आफत, कुछ ही घंटे की बची है ऑक्सीजन सप्लाई, 500 कोरोना संक्रमित हैं भर्ती

  • April 21, 2021
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सांसों पर आफत, कुछ ही घंटे की बची है ऑक्सीजन सप्लाई, 500 कोरोना संक्रमित हैं भर्ती
Oxygen deficiency in Gorakhpur
  • कोरोना की जंग में यहां सांसों पर ही आफत आने वाली है यहां अस्पताल में मात्र चार घंटे की आक्सीजन सप्लाइ बची है। यह जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री ने दी है। चिंता की बात यह है कि यहां करीब 500 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

नई दिल्ली । दिल्ली के बड़े अस्पतालों में शुमार जीटीबी अस्पताल की हालत गंभीर है। कोरोना की जंग में यहां सांसों पर ही आफत आने वाली है, यहां अस्पताल में मात्र चार घंटे की आक्सीजन सप्लाइ बची है। यह जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री ने दी है। चिंता की बात यह है कि यहां करीब 500 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बहुत तेजी से बेड बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले 10 से 12 दिनों में तीन गुना से अधिक बढ़ाए गए हैं। आज कोविड अस्पतालों में 18,923 बेड हैं और उसमें से 2426 बेड उपलब्ध हैं। अस्पतालों से अटैच कर कई सेंटर्स में और बेड बढ़ाए जा रहे हैं। दिल्ली कोरोना एप पर उपलब्ध बेड देखे जा सकते हैं।

केंद्र सरकार से सभी कंपनियों को रेमडेसिविर आपूर्ति की अनुमति देने की मांग की गई है, ताकि इसकी किल्लत खत्म हो सके। उन्होंने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में बहुत कम दिनों का लाॅकडाउन लगा है, दिल्ली छोड़ कर न जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से स्कूलों और कम्युनिटी सेंटर में वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की अनुमति दी जाती है, तो हम दिल्ली में तेजी से वैक्सीनेशन कर पाएंगे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में कोरोना के मौजूदा हालात के संबंध में कहा कि कल दिल्ली में 23,686 नए केस आए और सकारात्मकता दर करीब 26 फीसद रही। कल दिल्ली में करीब 90 हजार लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जो पूरे देश के औसत से 5 गुना अधिक है। दिल्ली के कोविड अस्पतालों में कल तक कुल 18,231 बेड थे, जिसमें से 3 हजार बेड खाली थे। आईसीयू के लगभग 100 बेड उपलब्ध थे। वहीं, आज कोविड अस्पतालों में कुल 18,923 बेड हैं, जिसमें से 2462 बेड उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार और भी बेड बढ़ाने के प्रयास कर रही है। दिल्ली में बहुत तेजी के साथ बेड बढ़ाए जा रहे हैं। प्रतिदिन एक से डेढ़ हजार बेड बढ़ रहे हैं। 8 अप्रैल के आसपास करीब 6 हजार बेड थे, जो आज बढ़ा कर करीब 19 हजार बेड कर दिए गए हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले 10-12 दिनों में तीन गुना से भी अधिक बेड बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में बहुत ही आश्चर्यजनक तरीके से कोरोना के मामले आए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से प्रतिदिन करीब 25 हजार मामले आ रहे हैं। इसी तरह देश में भी करीब ढाई लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। काॅमनबेल्थ गेम विलेज समेत कई अन्य सेंटर भी कोविड बेड बढ़ाए गए हैं। हम दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के साथ इन्हें संबद्ध करके बेड बढ़ा रहे हैं। दिल्ली कोरोना एप में कोविड बेड की उपलब्धता को देखा जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन को लेकर कहा था कि हमने केंद्र सरकार से 45 साल के उम्र तक के लोगों के वैक्सीनेशन करने की मांग की थी। हमारी तरह से अनुराध किया गया था कि केंद्र सरकार मान लेगी, तो लोगों के लिए अच्छी बात रहेगी। तीन-चार दिनों के बाद केंद्र सरकार ने हमारी वह मांग मान ली थी और 45 साल की उम्र वालों को भी वैक्सीनेशन की छूट दे दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन की अनुमति देने की मांग की थी। इस बार भी हमने कहा था कि यह सिर्फ हमारी तरफ से अनुरोध किया गया है। हम तो ठीक कह रहे हैं, अगर केंद्र सरकार को ठीक लगे, तो मान ले। तब भी मैने कहा था कि यह मांग भी केंद्र सरकार दो-चार दिनों बाद मानेगी और आखिरकार केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के वैक्सीनेशन की एक मई से अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वैक्सीनेशन के लिए व्यापक तरीके से तैयारी करेगी। दिल्ली में पहले से ही 500 से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर हैं। सेंटर्स को और बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार से हमने वैक्सीनेशन सेंटर खोलने में भी रियायत देने की मांग की थी। हमने मांग की थी कि स्कूलों और कम्युनिटी सेंटर में वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की अनुमति दी जाए। अगर यह अनुमति मिल जाती है, तो हम बहुत तेजी से वैक्सीनेशन कर पाएंगे। हमने वैक्सीन खरीदने के लिए अपने बजट में पैसे का प्रावधान किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में बहुत तेजी से अधिक केस आए। इसलिए हर व्यक्ति को अब डर लग रहा है और अब सभी लोग टेस्ट कराना चाहते हैं। टेस्ट कराने से महत्वपूर्ण यह है कि उसकी रिपोर्ट जल्द आनी चाहिए। अगर टेस्ट रिपोर्ट ही छह दिन बाद आएगी, तो उसका कोई उपयोग नहीं होगा। हम दिल्ली की पूरी क्षमता का उपयोग कर रहे हैं। जिनको कोरोना के लक्षण हैं, टेस्ट में उनको ही प्राथमिकता दी जा सकती है। दिल्ली में प्रतिदिन करीब एक लाख टेस्ट हो रहे हैं। पिछले दिनों तीन-चार दिनों में रिपोर्ट आ रही थी, लेकिन अब 24 घंटे में रिपोर्ट आ रही है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि रेमडेसिविर की पूरे देश में कमी है। हमने केंद्र सरकार से भी कहा था कि एक्सपोर्ट अथाॅरिटी को दिल्ली और पूरे देश में अनुमति दी जाए। इसकी देश में संभवतः 12 से 14 कंपनियां हैं। अगर केंद्र सरकार इन सभी को अनुमति दे देती है, तो इसकी किल्लत खत्म हो जाएगी। जो भी इसकी ब्लैक मार्केटिंग करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में बहुत कम दिनों का लाॅकडाउन लगा है। प्रावासी लोग अगर घर जाते हैं, उनके आने-जाने में ही यह समय निकल जाएगा। सभी लोगों से अनुरोध है कि वे दिल्ली छोड़ कर न जाएं। दिल्ली सरकार उनका ख्याल रखेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेड की बहुत कमी हो रही है। अस्पतालों में दिल्ली के रहने वाले मरीज भी हैं और बाहरी राज्यों के मरीज भी भर्ती हैं। हम कोविड प्रबंधन में दिन-रात लगे हुए हैं। हम एक-एक अस्पताल में जा रहे हैं। वार्ड के अंदर तक जाकर मरीजों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर है। एक-दो दिन में ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या समाप्त होने की उम्मीद है। इसके बाद बहुत बड़ी संख्या में बेड बढ़ जाएंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO

‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO

  • October 16, 2026
स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

  • October 16, 2026
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह 4:30 बजे NSUI और युवा कांग्रेस के कई नेता हिरासत में

CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह 4:30 बजे NSUI और युवा कांग्रेस के कई नेता हिरासत में

  • October 16, 2026
बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल!

बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल!

  • October 16, 2026
CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी

CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी

  • October 16, 2026
नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन

नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO October 16, 2026
  • स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा October 16, 2026
  • CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह 4:30 बजे NSUI और युवा कांग्रेस के कई नेता हिरासत में October 16, 2026
  • बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल! October 16, 2026
  • ‘हर कोई पत्रकार बनने लगेगा तो पैदा होंगी मुश्किलें’, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र पत्रकारों और रील बनाने वालों के अधिकारों पर उठाए सवाल October 16, 2026
  • CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी October 16, 2026
  • नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन October 15, 2026
  • ‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा October 15, 2026
  • ‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार October 15, 2026
  • तीन साल की सेजल ने 120 सेकंड में रामायण से जुड़े दर्जनों सवालों के दिए जवाब October 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021