इकरा हसन की टिप्पणी पर भाजपा नेताओं का पलटवार, माफी की मांग

इकरा हसन की टिप्पणी पर भाजपा नेताओं का पलटवार, माफी की मांग
स कॉन्फ्रेंस में पालिकाध्यक्ष ने सांसद इकरा हसन की टिप्पणी की आलोचना करते हुए

नकुड़, 16 सितंबर। इंद्रेश। क्षेत्रीय सांसद इकरा हसन द्वारा पीडीए पंचायत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता एवं पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने सांसद की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए उनसे बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग की है।

पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शिक्षित और शालीन हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कोई भी उनके बारे में कुछ भी कह दे। सांसद इकरा हसन को सार्वजनिक बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सांसद एक शिक्षित महिला हैं और उनसे इस प्रकार की टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि टिप्पणी से राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है। पालिकाध्यक्ष ने सांसद से अपनी टिप्पणी वापस लेने और भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगने की मांग की।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रही है।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, शिवचरण वर्मा आदि ने भी सांसद की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।

Leave a Reply