शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राज्यों में टॉप पर बिहार तो दूसरे नंबर पर आया UP

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राज्यों में टॉप पर बिहार तो दूसरे नंबर पर आया UP

लखनऊ/ पटनाः शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। मगर इस मामले में बिहार और उत्तर प्रदेश की हालत खस्ता है। दरअसल यहां राष्ट्र निर्माताओं की कमी को भरने के लिए भर्तियां अटकी पड़ीं हैं जिस वजह से शिक्षकों की कमी बरकरार है। इस मामले में बिहार ने टॉप किया है तो वहीं उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर आया है।

बता दें कि धर्मवीर सिंह द्वारा पूछे गए सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर प्रश्न में यह जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके अनुसार बिहार में 2 लाख 75 हजार से ज्यादा पद खाली हैं तो यूपी में 2 लाख से ज्यादा पदों पर बहाली ही नहीं हुई है। यह जानकारी एडब्ल्युपी 2020-21 में राज्यों व संघ राज्यों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे