किसान हित में कार्य कर रहा भारतीय किसान संघ: भैय्या राम

किसान हित में कार्य कर रहा भारतीय किसान संघ: भैय्या राम
  • सहारनपुर में बैठक को संबोधित करते भाकिसं के प्रदेश अध्यक्ष भैय्या राम

सहारनपुर। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भैय्या राम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संघ की रीति-नीति के अनुसार संगठन को मजबूत बनाने का काम करें तथा किसान संघ का संदेश व संगठन के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाये।

प्रदेश अध्यक्ष भैय्या राम आज यहां संघ कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से ग्राम समिति की बैठक से लेकर सभी बैठकें करें। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है। जिसकी देश के 601 जिलों में जिला ईकाई गठित है तथा किसान संघ लगातार किसान हित में काम करता है। भारतीय किसान संघ के मेरठ प्रांत संगठन मन्त्री सुनील ने कहा कि बजाज शुगर मिल के मालिक किसानों का गन्ना भुगतान समय पर ना करके लगातार किसानों का उत्पीड़न करने का काम कर रहा बजाज शुगर मिल से किसानो का बकाया गन्ना भुगतान तुरंत करने की मांग करते हुए कहा कि अन्यथा भारतीय किसान संघ को बजाज गु्रप के विरुद्ध आन्दोलन करने का मजबूर होना पड़ेगा। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष चौ. अनिल महला ने प्रदेश अध्यक्ष को किसानों की समस्याओं से अवगत कराकर उनका समाधान कराने की मांग की। इससे पूर्व सहारनपुर में आगमन पर संघ के कार्यकर्ताओं व किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष भैय्या राम व प्रांत संगठन मंत्री सुनील का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजपाल, किरण, विजय कुमार, रामकुमार, प्रदीप, राजकुमार, अमरीश, अन्जेश, मोनू सैनी, कंवरपाल, सुशील, नीरज सैनी, परिक्षित, रणवीर राठौर, अमित त्यागी, अंकित, विशाल, धर्मपाल समेत कई किसान मौजूद रहे।


विडियों समाचार