• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav: कूचबिहार में मारे गए लोगों के कल घर जाएंगी ममता, हिंसा को बताया अमित शाह की साजिश

  • April 10, 2021
Bengal Chunav: कूचबिहार में मारे गए लोगों के कल घर जाएंगी ममता, हिंसा को बताया अमित शाह की साजिश
  • बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। कूचबिहार के शीतलकूची में तनाव का माहोल बना हुआ है। यहां बूथ 126 पर भाजपा-तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान गोलीबारी में चार की मौत और चार लोग घायल हो गए।

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल कूचबिहार जिले में घटनास्थल का दौरा करेंगी, जहां आज चौथे चरण में मतदान के दौरान कथित रूप से सीआरपीएफ की गोली से चार लोगों की मौत हो गई। कूचबिहार जिले के सीतलकूची में स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद सीआरपीएफ ने कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ जवानों की राइफलें छीनने की भी कोशिश की। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद व प्रवक्ता सौगत रॉय ने कहा है कि हमारी नेता ममता बनर्जी मारे गए सभी लोगों के घर जाएंगी। वहीं कूचबिहार में हुई घटना को लेकर सीआरपीएफ ने साफ किया है कि कूचबिहार के सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो सीआरपीएफ की तैनाती थी और ना ही वो इस घटना में किसी तरह से शामिल है।

ममता ने शांति बनाए रखने की अपील की

ममता ने लोगों से शांत रहने की अपील की है और सीआरपीएफ पर सीतलकूची में पंक्तिबद्ध खड़े मतदाताओं पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इतने लोगों को मारने के बाद वे (निर्वाचन आयोग) कह रहे हैं कि आत्मरक्षा में गोलीबारी की गई। उन्हें शर्म आनी चाहिए। यह एक झूठ है।’

ममता ने चार लोगों की मौत के लिए गृहमंत्री को बताया जिम्मेदार

ममता ने एक चुनावी रैली में कहा, “सीआरपीएफ ने आज सीतलकुची (कूचबिहार) में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुबह एक और मौत हुई थी। सीआरपीएफ मेरा दुश्मन नहीं है, लेकिन गृहमंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना एक सबूत है। उत्तर 24 परगना जिले में चुनावी रैली के दौरान ममता ने पूछा कि आप इतने अमानवीय कैसे हो सकते हैं? अमित शाह अपनी एजेंसी को लड़कियों को डराने, ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने और मतदाताओं को डराने का निर्देश क्यों देंगे? और उन्हें मारने के बाद, वे आत्मरक्षा का दावा कर रहे हैं? उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

टीएमसी ने केंद्रीय बलों पर  उठाए सवाल

तृणमूल कांग्रेस की नेता डोला सेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘केंद्रीय बलों ने दो बार गोलाबारी की। माथाभांगा (कूचबिहार) के ब्लॉक 1 में एक की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए, सीतलकुची ब्लॉक में 3 लोगों की मौत हुई और 1 घायल हुआ। केंद्रीय बल लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं, उन्होंने हदें पार कर दी हैं।’ गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना इसका एक सबूत है।

मालूम हो कि बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। कूचबिहार जिला के अंतर्गत शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहोल बना हुआ है। यहां बूथ 126 पर भाजपा -तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये गोलीबारी केंद्रीय बलों ने की। इस बीच चुनाव आयोग ने यहां मतदान स्थगित करने का आदेश दिया। आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिया। आज शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मिलने वाला है।

 

Post navigation

Prev
Next
गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

  • September 21, 2026
DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

  • September 19, 2026
मोदी सरकार के मध्य चरण में बड़ा मंथन, 23-24 सितंबर को कैबिनेट मंत्रियों की चिंतन बैठक

मोदी सरकार के मध्य चरण में बड़ा मंथन, 23-24 सितंबर को कैबिनेट मंत्रियों की चिंतन बैठक

  • September 19, 2026
स्पेशल कोर्ट का मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट केस में निर्देश, लोकायुक्त पुलिस से मांगी रिपोर्ट

स्पेशल कोर्ट का मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट केस में निर्देश, लोकायुक्त पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • September 19, 2026
DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम तो किरेन रिजिजू बोले, ‘युवाओं की आवाज और…

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम तो किरेन रिजिजू बोले, ‘युवाओं की आवाज और…

  • September 19, 2026
चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026
  • ‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना September 21, 2026
  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021