AAP में बगावत के बीच छलका अशोक गहलोत का दर्द, बोले- ‘मेरे और सचिन पायलट का…’
आम आदमी पार्टी के सात विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद से पार्टी के भीतर के आंतरीक मतभेद सामने आ गए हैं. इस दल-बदल पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके और पायलट के बीच झगड़ा करवाना चाहती है, लेकिन इस कोशिश का बाद भी वो पायलट के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे. अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी वाले अपनी हरकतों से बाज आएंगे नहीं. ये देश में लगातार डेमोक्रेसी की हत्या कर रहे हैं. सबके सामने डेमोक्रेसी कमजोर हो रही है ये मानना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि सब एजेंसियां इनके काबू में हैं, मित्तल जो मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं, उनके छापे पड़े अभी. बीजेपी ने पहले राघव चड्ढा को भी तंग किया था और बाकी जिन सांसदों ने पार्टी छोड़ी है उन सबका नाम शराब नीति वाले मामले में डाल रखे थे. तो ये इनकी जो पॉलिसी है, ये बड़े खुश हो रहे होंगे.
गहलोत ने कहा- पूरा देश देख रहा क्या हो रहा है
पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है और मोदी को, अमित शाह को भ्रम है. अब इनका भ्रम टूटेगा. पूरे मुल्क में लोग समझ गए हैं कि ये हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते हैं. हिंदुत्व को मजबूत करने क्या काम किया ? खाली भड़काने के अलावा क्या काम किया ? और अब देखिए आज ये घटना हुई है, कम घटना है क्या?” उन्होंने आगे कहा, “वाशिंग मशीन लगी हुई है, सब बिल्कुल ठीक हो जाएंगे. किसी खिलाफ में कोई केस रहेगा ही नहीं. ये वाशिंग मशीन जो पकड़ रखी इन्होंने, इन्होंने महाराष्ट्र मेंकांग्रेस के लोगों को तोड़ा, कर्नाटक में, मध्य प्रदेश में, यहां पर भी कमी नहीं रखी.
बीजेपी चाहती है सचिन पायलट से हो लड़ाई
पार्टी की एकजुटता पर जोर देते हुए गहलोत ने कहा बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले पार्टी के नेता एकजुट हैं. उन्होंने कहा, “ये बार-बार भजनलाल और मदन राठौड़ बोलते हैं हमारे ऊपर बोलते हैं, वो चाहते हैं कि सचिन पायलट का नाम लूं कि लोग मानेसर गए थे. वो चाहते हैं कि नाम लें तो इनकी लड़ाई हो जाए शुरू. मैं इनको दोष देता हूं. तुमने हॉर्स ट्रेडिंग कितने लोगों के साथ की बताओ. आपने छोड़ा क्या राजस्थान वालों को? हम तो एकजुट हैं.”
गहलोत ने आगे कहा, “इनको पूछो आपने कोई कमी रखी क्या राजस्थान के अंदर ? 34 दिन होटल में रहे हम लोग इनके कुकर्मों से, कुकृत्यों से. बीजेपी के जो नेता लोग थे तो जनता समझ नहीं रही है क्या? ठीक है, चुनाव में हम लोग कामयाब नहीं हो पाए. खूब झूठ बोले थे प्राइम मिनिस्टर मोदी ने और अमित शाह ने. झूठा आरोप लगाया हमारे ऊपर 5 लाख, 50 लाख वाला भी. चुनाव जीतना अलग बात है, पर जो तमाशा कर रहे हैं ये लोग, वो कहां नहीं हो रहा है. वेस्ट बंगाल में क्या हो रहा है सब देख रहे हैं. इनका विश्वास नहीं है डेमोक्रेसी में, और अगर अभी नई पीढ़ी देश को नहीं समझेगी, देश वाले नहीं समझेंगे तो सबको भुगतना पड़ेगा.
