• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यूपी चुनाव में भी कर्नाटक हिजाब विवाद की एंट्री, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरकार तय नहीं करेगी कि कोई क्या खाएगा और क्या पहनेगा

  • February 9, 2022
यूपी चुनाव में भी कर्नाटक हिजाब विवाद की एंट्री, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरकार तय नहीं करेगी कि कोई क्या खाएगा और क्या पहनेगा
  • असदुद्दीन ओवैसी कहा कि कर्नाटक सरकार ने हमारी बहनों के हिजाब पहनने पर पाबंदी लगा दी है। वहां पर हमारे लोग लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि कोई भी सरकार यह तय नहीं कर सकती है कि कोई क्या खाएगा और क्या पहनेगा।

लखनऊ। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कर्नाटक के हिजाब विवाद को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी लेकर आ गए हैं। ओवैसी ने मंगलवार को सम्भल जिले की एक चुनावी सभा में सवाल किया कि भाजपा सरकार हमारी बेटियों को हिजाब पहनकर पढ़ाई नहीं करने दे रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन तलाक कानून के साथ मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करते हैं। क्या यही उनकी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की पिच है?

यूपी के सम्भल व असमोली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहा कि कर्नाटक की सरकार ने हमारी बहनों के हिजाब पहनने पर पाबंदी लगा दी है। वहां पर हमारे लोग सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि कोई भी सरकार यह तय नहीं कर सकती है कि कोई क्या खाएगा और क्या पहनेगा।

ओवैसी उस विवाद का जिक्र कर रहे थे जो इस वर्ष जनवरी में कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी कालेज में शुरू हुआ था, जब छह लड़कियों को हेडस्कार्फ पहने पर कैंपस छोड़ने के लिए कहा गया था। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। यह मामला राज्य के अन्य हिस्सों में भी फैल गया है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में दो बार बात की लेकिन कर्नाटक की स्थिति का जिक्र नहीं किया। राष्ट्रीय आंकड़े बताते हैं कि तीन से 25 साल की उम्र की कई मुस्लिम लड़कियां कभी स्कूल नहीं गई हैं। प्रधानमंत्री उन लोगों के साथ ऐसा कर रहे हैं जो शिक्षित होने की कोशिश कर रहे हैं, क्या यह मजाक नहीं है?

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि अब शाम हो गई है और आप इंतजार करें, मिनटों में सभी टीवी चैनल दिखाना शुरू कर देंगे कि कैसे हिजाब के नाम पर मुस्लिम महिलाओं को दबाया जा रहा है। आपको हमारी महिलाओं से प्यार क्यों है? मैं क्या पहनता हूं, मेरी बेटी क्या पहनती है या मेरी पत्नी क्या पहनती है, यह आपके काम का नहीं है। अगर आप कुछ भी नहीं पहनते हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि मैं कर्नाटक की महिलाओं को सलाम करता हूं। मैंने ट्वीट किया कि कैसे एक हिजाब पहने महिला भगवा भीड़ में चली गई और ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाया। यह साहस हर मुसलमान में होना चाहिए। ओवैसी ने दावा किया कि कर्नाटक की घटनाएं संविधान का ‘गंभीर उल्लंघन’ हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश

भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश

  • August 24, 2026
CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज

CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज

  • August 24, 2026
‘फोटो दिखा दें, मैं इस्तीफा दे दूंगा’, CM योगी के आरोपों पर बोले अजय राय

‘फोटो दिखा दें, मैं इस्तीफा दे दूंगा’, CM योगी के आरोपों पर बोले अजय राय

  • August 24, 2026
‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला?

‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला?

  • August 24, 2026
आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह

आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह

  • August 24, 2026
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

  • August 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • भरभराकर गिरी 100 वर्ष पुरानी इमारत, बड़ा हादसा टला August 24, 2026
  • पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन August 24, 2026
  • राष्ट्रीय बजरग दल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अधिकारियो के सीयुजी नबर ओन रखने का आग्रह किया August 24, 2026
  • भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश August 24, 2026
  • ‘विपक्ष नहीं तो कौन?’ ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पी. चिदंबरम ने रिजिजू को घेरा August 24, 2026
  • CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज August 24, 2026
  • 3 गैंगस्टर्स को मलेशिया से लाया गया भारत, अमित शाह बोले- बंबीहा गैंग से जुड़े हैं August 24, 2026
  • ‘फोटो दिखा दें, मैं इस्तीफा दे दूंगा’, CM योगी के आरोपों पर बोले अजय राय August 24, 2026
  • ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? August 24, 2026
  • आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह August 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021