• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Rahul Vohra की मौत के बाद एक्टर की पत्नी ने लगाए अस्पताल पर गंभीर, कहा- ‘सबको पता है मेरा राहुल कैसे गया…’

  • May 10, 2021
Rahul Vohra की मौत के बाद एक्टर की पत्नी ने लगाए अस्पताल पर गंभीर, कहा- ‘सबको पता है मेरा राहुल कैसे गया…’

नई दिल्ली । कोरोना वायरस की दूसरी लहर रोजाना लाखों लोगों को अपना शिकार बनाती जा रही है। इस महामारी में हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कई फिल्मी सितारे भी मर चुके हैं। हाल ही में मशहूर अभिनेता राहुल वोहरा भी इस खतरनाक वायरस के आगे जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

शनिवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राहुल वोहरा के निधन के बाद अब उनकी पत्नी ज्योति तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पति की मौत के लिए चिकित्सा लापरवाही को दोषी ठहराया और न्याय की मांगा। ज्योति तिवारी ने सोशल मीडिया पर पति राहुल वोहरा का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अभिनेता अस्पताल में भर्ती मुंबई पर ऑक्सीजन मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में राहुल वोहरा ने उस अस्पताल की बदहाली के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें वह अपना इलाज करवा रहे थे। ज्योति तिवारी ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने पोस्ट में राहुल वोहरा की मौत के लिए अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया है। राहुल वोहरा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे।

ज्योति तिवारी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हर राहुल के लिए न्याय, मेरा राहुल चला गया ये सबको पता है, पर कैसे गया ये किसी को नहीं पता है। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ताहिरपुर दिल्ली। इस तरह से इलाज किया जाता है वहां। उम्मीद करती हूं मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया से नहीं जाना चाहिए।’ सोशल मीडिया पर ज्योति तिवारी का पोस्ट और राहुल वोहरा का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि शनिवार को राहुल वोहरा का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया था। उनकी फेसबुक पर बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग थी। अपने आखिरी पोस्ट में उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य उपचार की अपील की थी। वह बीते दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। राहुल वोहरा की मौत की पुष्टि थिएटर डायरेक्टर और प्ले राइटर अरविंद गौर ने की थी।

 

Post navigation

Prev
Next
‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात

‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात

  • September 19, 2026
संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- ‘मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन…’

संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- ‘मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन…’

  • September 8, 2026
‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं

‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं

  • August 25, 2026
खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

  • July 24, 2026
एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

  • April 28, 2026
आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

  • April 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021