नई दिल्ली: आज 19 मई गुरुवार का दिन के ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 8:25 रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये अशुभ है किंतु शत्रु विनाश, गृह शुद्धि, योग आदि करने के लिए उत्तम रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किंतु आर्थिक जीवन एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र पर चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेंगी सोचे हुए सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे व समय पर पूर्ण भी होंगे। व्यापारिक मामलों से कार्यशैली में कुछ बदलाव करने सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा तनाव से मुक्ति मिलेंगी। परिवार में सुख शांति रहेंगी किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी मतभेद दूर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी ।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा पद, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। अटके हुए हैं व्यापारिक सौदे आपके अनुरूप चलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव रह सकता है छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कार्यक्षेत्र में हैं आपकी कुशलता के चलते सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों से छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद रहेंगी। खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों बढ़ सकती है स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों के लिए समय बेहतर है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है भाई बहनों के साथ मतभेद रहेगा संयम से काम लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है मौज मस्ती में समय बीतेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है । मन में दुविधा रहेंगी । कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं अच्छा होगा अपना काम किसी को न सौंपे।स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है खानपान पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।परिवार में आपकी वजह से छिटपुट मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। पूर्व में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा बनेंगे जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगी। पुराने जानकारों की सहायता से व्यापारिक मसले हल होंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । राजनीति से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में हर्षोउल्लास रहेगा भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्चा होगा। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होंगी।स्वयं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सबको प्रभावित करेंगा। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। टीवी, मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है ।कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी । आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन बढ़िया रहेगा। स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते समय पर काम पूरा करने की चुनौती रहेंगी। नए दायित्व भी मिल सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है आय के नए स्रोत बनेंगे। धन लाभ होगा। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़ेलोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी आज का दिन शानदार रहेगा। समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। सभी कार्य करने में मेहनत अधिक लगेगी ।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी योजना पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यापारिक गतिविधियों से रुकावटें दूर होंगी सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में छिटपुट मतभेद रह सकता है संयम से काम लें क्रोध पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी पी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त हो सकता है।।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन आगमन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनचाही जगह पर स्थान परिवर्तन हो सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य समय पर पूरे होंगे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है काम में बढ़ोतरी होगी समय की कमी के चलते कुछ काम अटक सकते हैं किंतु धन लाभ अवश्य होगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं खान पान पर कंट्रोल करें। समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आजकल दिन बेहतर अवसर लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास रहेगा भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है आपसी तकरार हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन बढ़िया रहेगा। मानसिक तनाव दूर होंगे आपका कोई बड़ा काम आसानी से बन जाएगा जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी सभी कार्य समय पर पूरे होंगे।करियर में नए बदलाव भी आ सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है धनलाभ के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेंगी। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।स पुराने मित्रों से मुलाकात होगी । घर परिवार में सुख शांति रहेगी रिश्तेदारों का आगमन लगा रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है शादी के बंधन में बंध सकते हैं।