शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में राष्ट्रीय अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में दिनाँक 15-09-2026 को राष्ट्रीय अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस् प्रतिवर्ष महान इंजीनियर एवं भारत रत्न एवं ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस साल राष्ट्रीय अभियंता दिवस की थीम “नवाचार और डिजिटलीकरण के माध्यम से एक सतत भविष्य के लिए स्मार्ट इंजीनियरिंग” रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे: क्विक कोडिंग स्प्रिंट, क्विज़ प्रतियोगिता, वाद-विवाद, व्याख्यान आदि प्रतियोगिताएँ शामिल रही। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 550 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर, डीन हेल्थ साइंसेज प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, डीन रिसर्च प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता, डीन एकेडेमिक्स प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा, प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल, प्रो.(डॉ.) जसवीर सिंह राणा, अजय शर्मा, अनिल जोशी व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक दिलचस्प अकादमिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन, उपलब्धियों और योगदान के साथ-साथ इनोवेशन, तकनीकी प्रगति और राष्ट्र-निर्माण में इंजीनियरों की अहम भूमिका पर भाषण और चर्चाएँ हुईं। इसी क्रम में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विभिन्न तकनीकी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें ‘क्विक कोडिंग स्प्रिंट, ‘टेक्निकल क्विज़ तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर ‘पक्ष-विपक्ष’ वार्ता प्रमुख रही। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कोडिंग दक्षता, तकनीकी ज्ञान, समस्या-समाधान क्षमता एवं तार्किक तथा आलोचनात्मक चिंतन को विकसित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र एवं छात्राएं विजेता रही, जिनमे क्विज़ प्रतियोगिता में पहला स्थान सक्षम, दूसरा स्थान निखिल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर “पक्ष और विपक्ष” प्रतियोगिता में पहला स्थान अंबिका, दूसरा स्थान खुशी चौधरी वहीं कोड स्प्रिंट प्रतियोगिता में पहला स्थान वंश चौधरी, दूसरा स्थान हर्षित सैनी एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका परमार, दूसरा स्थान अमन व तीसरा स्थान अभिषेक राणा ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम के आयोजकों को अपनी शुभकामनाये प्रेषित की और कहा कि इंजीनियरिंग की शिक्षा केवल तकनीकी दक्षता अर्जित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देना भी होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग नवाचार, रचनात्मकता एवं जनहितकारी समाधान विकसित करने में करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अनिल रॉयल, डॉ. हामिद अली, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. कुलदीप चौहान, डॉ. सुमिका जैन, डॉ. अहमद, सहनवाज, सदीप कुमार, महेंद्र वर्मा, प्रतिभा वर्मा आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
