नवनियुक्त पदाधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड
सहारनपुर। भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन की बैठक मंगलवार को मल्हीपुर रोड स्थित मदन एनक्लेव कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड वितरित किए गए।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजसेवा के कार्यों में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा ने संगठन के उद्देश्यों, अब तक किए गए सामाजिक कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार भी रखे।
जिला संगठन मंत्री दीपक सैनी के पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बैठक में मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई गई और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महासचिव चंदन सिदाना, मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दुर्गा सागर, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ नीमा चौधरी, कविता गुप्ता, शिवानी वर्मा, राधिका नारंग, पूजा अग्रवाल, विक्रम आर्य, आशीष सोनी, रंगदीप सिंह उर्फ शंटी, अनिल कुमार, सुशील जैन, सागर शर्मा, शिवम गुप्ता, राहुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
