पटाखेबाज बुलेट सवारों पर चला यातायात पुलिस का डंडा, 50 मोडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर

पटाखेबाज बुलेट सवारों पर चला यातायात पुलिस का डंडा, 50 मोडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर

-यातायात पुलिस के विशेष अभियान में उतरवाए गए 50 से अधिक साइलेंसर
– मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट के चालान, कुछ वाहन सीज; कार्रवाई जारी रहेगी

अवनीश जोशी, बिजनौर।

सड़क पर पटाखे जैसी तेज आवाज करते हुए दौड़ने वाली बुलेट के खिलाफ यातायात पुलिस ने एसपी के निर्देश पर सख्ती शुरू कर दी है। विशेष अभियान के दौरान 50 से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए। गुरुवार सुबह इन साइलेंसरों को एक स्थान पर एकत्र कर रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया।

अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट के चालान किए गए, जबकि कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। यातायात पुलिस के अनुसार, कंपनी के निर्धारित साइलेंसर को हटाकर तेज आवाज करने वाला साइलेंसर लगाना यातायात नियमों के विपरीत है। ऐसे वाहनों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। है एक्शन

मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला सिर्फ बिजनौर तक सीमित नहीं है। हापुड़ में 2024 में 500 से अधिक मोडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट कराया गया था। इंदौर में भी सैकड़ों साइलेंसर जब्त कर बुलडोजर से नष्ट किए गए।

अलीगढ़ में 2025 में करीब 300 अवैध बुलेट साइलेंसर नष्ट किए गए, जबकि पुणे में विशेष अभियान के दौरान सैकड़ों मोडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट किया गया। 2026 में खन्ना में भी 150 से अधिक जब्त साइलेंसरों को सार्वजनिक रूप से नष्ट कराया गया।

यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगी

Leave a Reply