श्रावण मास में सभी का कल्याण करते हैं महादेव: कालेंद्रानंद

श्रावण मास में सभी का कल्याण करते हैं महादेव: कालेंद्रानंद
सहारनपुर में महादेव का रूद्राभिषेक करते श्रद्धालुं

सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा विश्राम पूर्णाहुति एवं महादेव को छप्पन भोग अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्रावण मास में महादेव सभी का कल्याण करते हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण मास पूजा महोत्सव के अंतर्गत शिव महापुराण कथा विश्राम पूर्णाहुति एवं संपूर्ण श्रवण मास चल रहे रुद्राभिषेक को विश्राम दिया गया एवं औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव को छप्पन भोग लगाया गया शिव पुराण महायज्ञ कर पूर्णाहुति प्रदान की गई महादेव की एवं शिव महापुराण की महा आरती उतारी गई एवं विशाल शिव भंडारे का आयोजन किया गया।

शिव महापुराण कथा शिव महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कहा कि शिव चरित्र साधना तप ध्यान समाधि का मार्ग है। शिव का आवरण भी महान सन्यासी महान योगी एवं महान समाधि का आधार है। उन्होंने कहा कि शिव के चरित्र को अपने जीवन में उतारकर जो जीव शुद्ध बुद्ध मुक्त हो जाता है वही मोक्ष का अधिकारी है। महाराज श्री ने कहा कि शिव कथा श्रवण करने का आधार कम धारण करने का साधन अधिक है जिसमें भक्ति एवं ज्ञान मार्ग ही जीव को शिव के मार्ग का भक्त बनाता है। शिव का मार्ग जीवन को तृष्णा वासन से मुक्त कर परमात्मा की जागृति का आधार प्रदान करता है।

महाराज श्री ने कहा कि शिवजी का निरंतर ध्यान करने से शिव तत्व की जागृति होती है जो उसे समाधि तक ले जाकर आत्म दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि जीवन रहते-रहते परमात्मा के दर्शन आवश्यक हैं। परमात्मा के दर्शन करने से ही दहे छोड़ने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव कल्याण है, शिव ही मोक्ष है, ओम शिव ही परम मुक्ति है। इस अवसर पर पं. ऋषभ शर्मा, पंडित अभिषेक शर्मा, पंडित रोहित शर्मा, रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्वनी काम्बोज, सुरेश काम्बोज, राजकुमार शर्मा, अनिल कश्यप, विभा, कुसुम, गीता, रेखा, शारदा, राखी, सुचेता, राजबाला, कमल, सुनीता, ममता आदि श्रद्धालु रहे।

Leave a Reply