हिंदु समाज का उत्पीडन बर्दाश्त नंही करेगी विहिप- राजकुमार डुंगर

हिंदु समाज का उत्पीडन बर्दाश्त नंही करेगी विहिप- राजकुमार डुंगर
विहिप की जिला बैठक मे उपस्थित विहिप नेता

नकुुड 27 अगस्त इंद्रेश। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री राजकुमार डुंगर ने कहा है कि विहिप के कार्यकर्ता हिंदु उत्पीडन को बर्दाश्त नंही करेगे। कंही भी यदि ंिहदुओ का उत्पीडन होता है तो प्रशासन के सहयोग से उसका निवारण किया जायेगा। धर्मांतरण को किसी भ्ज्ञी हालत में बर्दाश्त नंही किया जायेगा।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री राजकुमार डुंगर यंहा सहारनपुर रोड पर महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कालेज विहिप की जिला बैठक में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्पीडन से परेशान ंिहदु समाज का कोई व्यक्ति पलायन को मजबूर होता है तो उसकी समस्याओ का समाधान कराया जायेगा। हिुदं समाज पर कहंी भी आघात होता है तो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर उसका निवारण करते है।

चंगई सभाओ की आड में धर्मांतरण की समस्याओं पर विहिप नेता ने कहा कि यह समस्या पूरे देश की समस्या है । मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने प्रदेश में धर्मांतरण की समस्या को गंभीरता से लिया है। आशा की जानी चाहिए कि इस समस्या का समाधान हो जायेगा। पंरतु यदि कोई लालच , भय व प्रलोभन से ंिहदु समाज का धर्मांतरण कराने का प्रयास करेगा। तो उसका जोरदार विरोध किया जायेगा।

इस मोके पर विहिप के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, अंजु त्यागी,  महामंत्री आकाश चौधरी , पूर्व महामंत्री संदीप सढोली, सुधीर मिततल , राजाराम , अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply