सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

New Delhi : बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी बहस तेज हो गई है। विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाने के बीच सुरेश राणा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा का फैसला सुरक्षा एजेंसियां अपने इनपुट और आकलन के आधार पर करती हैं।

सुरेश राणा ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग सुरक्षा की चिंता नहीं करते, लेकिन सरकार और सुरक्षा एजेंसियां जो जरूरी समझती हैं, उसी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। उन्होंने संकेत दिया कि सुरक्षा एजेंसियों के पास जरूर कोई इनपुट रहा होगा, जिसके आधार पर उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। सुरेश राणा ने समाजवादी पार्टी पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मुद्दों पर जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में कई नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में हुए इस बदलाव को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply