सहारनपुर: धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, अब धर्म परिवर्तन का दबाव!
महिला का आरोप—धर्म बदलने से इनकार पर बच्चों को भी पीटा, जान से मारने की धमकी दी
गंगोह। सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। गंगोह थाना प्रभारी को संबोधित एक तहरीर भी दी है तहरीर में महिला ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में काजल ने बताया कि जून 2026 में उसकी शादी इकराम से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के लगभग पंद्रह दिन बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगे। उसके मुताबिक, इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और घर से बाहर निकाल दिया जाता है।
महिला ने तहरीर में 22 अक्टूबर की सुबह की घटना का भी उल्लेख किया है। उसका आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। महिला ने अपनी लगभग 15 और आठ वर्ष की दो बेटियों तथा तीन वर्ष के बेटे को भी पीटे जाने का आरोप लगाया है।
महिला ने बताया कि इकराम ने उससे हिन्दू गुज्जर बनकर शादी की थी उसे उसके धर्म के बारे में शादी के बाद पता चला।
शिकायतकर्ता का कहना है कि धर्म नहीं अपनाने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने पुलिस से आरोपों की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
