नगर कोतवाली पुलिस ने शांति भंग के दृष्टिगत तीन आरोपी किए गिरफ्तार
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व उपनिरीक्षक राकेश के नेतृत्व में गश्त के दौरान तीन शातिर आरोपियों कृष्ण कुमार पुत्र मोहन कुमार निवासी बेरीबाग थाना जनकपुरी, शिवा पालीवाल पुत्र शरद कुमार निवासी मौहल्ला मातागढ़ थाना मंडी व अजरूद्दीन पुत्र मौ0 मुर्तजा निवासी मौहल्ला पीर वाली गली थाना मंडी को कानून एवं शांति व्यवस्था भंग की आशंका के मद्देनजर आने जाने वाले लोगों के साथ आमादा फसाद करते हुए घंटाघर चैक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
