वार्ड-22 में 15 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क

वार्ड-22 में 15 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क
सहारनपुर में वार्ड 22 में सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते नगर विधायक एवं महापौर।

सहारनपुर। महानगर के वार्ड-22 में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का आज नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें, नालियां एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद सुखबीर, साबिर, चमन सिंह चैहान, चन्द्रप्रकाश, आमीर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।