लोकसभा भ्रमण पर दिल्ली पहुंचे जनपद के व्यापारियों का सांसद इमरान मसूद ने किया स्वागत

लोकसभा भ्रमण पर दिल्ली पहुंचे जनपद के व्यापारियों का सांसद इमरान मसूद ने किया स्वागत
सहारनपुर में दिल्ली गए व्यापारियों का स्वागत करते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद।

सहारनपुर। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सहारनपुर के पदाधिकारियों, व्यापारियों, उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नई दिल्ली स्थित लोकसभा संसद भवन के भ्रमण पर पहुंचा। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद तथा एमएलसी शाहनवाज खान ने लोकसभा परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। लोकसभा भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को देश की संसदीय व्यवस्था, विधि निर्माण की प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय विकास में संसद की भूमिका को निकट से समझने और देखने का अवसर मिला। व्यापारियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, महानगर महामंत्री इंजी. अजय शर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष अंकित जैन, कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, उपाध्यक्ष प्रवीण गाबा, सुरेंद्र क्वात्रा, विजय कुमार तनेजा, दीपक रहेजा (पार्षद), ताजेंद्र तनेजा, देवशरण आहूजा, संजय बठला, राकेश ढींगरा, मनीष गांधी, पं. अरुण कौडिन्य, रमित चुघ, संजय मोहन गुप्ता, प्रशांत गोयल, गौरव अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुनील भगत, अजय कुमार जैन, आलोक मित्तल, शुभम जैन, केतन गुप्ता सहित अवनि गोयल, लावण्या गोयल, अलका गुप्ता, मोनिका गोयल, मीनू मित्तल, पूनम सिंघल, नीति गुप्ता, अंजलि मल्होत्रा, मुक्ता गर्ग, अनुष्का राय एवं अन्य व्यापारी और महिला उद्यमी उपस्थित रहे।