भाकियू पथिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, की समस्याओं के समाधान की मांग

भाकियू पथिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, की समस्याओं के समाधान की मांग
सहारनपुर में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जाते किसान।

सहारनपुर। बजाज शुगर मिल से अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तथा विभिन्न किसानों की समस्याओ का निस्तारण कराये जाने की मांग को लेकर आज किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। आज भाकिूय पथिक से जुडे किसानों ने जिला मुख्यायल परिसर स्थित खनन कार्यालय परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया, जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के उपरांत किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चैधरी के नेत्तृव में  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देते हुए कहा कि जनपद सहारनपुर की सहकारी समिति सुनैहटी खरखड़ी-बलियाखेड़ी पर भर्ती के मामले में फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगाया। उन्होंने एडीसीओ के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जनपद सहारनपुर की सहकारी समितियों द्वारा 07 प्रतिशत ब्याज लिया गया था परन्तु 4 प्रतिशत ब्याज वापस नहीं किया गया। इस ब्याज को तुरंत वापस कराया जाये।

उन्होंने बताया कि बजाज शुगर मिल गागनौली पर किसानों का करोडों रुपये बकाया है जिसे ब्याज सहित शीघ्र दिलवाया जाये,  दिल्ली यमुनोत्री हाईवे रामपुर मनिहारन पुल की एक साईड बंद होने से एक्सीडेंट हो रहे हैं। एनएचआई के अधिकारियों की लापरवाही से सड़क का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है  एवं शहरी पुल पर गोल चक्कर बनाया जाये जिससे हादसों को रोका जाए। उन्होने जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल मुहैया करने की केंद्र सरकार की हर घर जल योजना में गांव घसौती में कुछ घरों को छोड़ दिया है, जहां पर पानी की टंकी नही पंहुची है, जबकि गांव का पानी खराब होने से कैंसर जैसी बीमारी फैल रही है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चैधरी, गुरुवचन, बिटटू, राकेश, सोमवीर राणा, मदन चैधरी, मांगेराम शर्मा, संजय मुखिया, प्रमोद चैधरी आदि किसान मौजूद रहे।