भाजपाइयों एवं जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास एक्सप्रेस का सहारनपुर आगमन पर किया स्वागत

भाजपाइयों एवं जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास एक्सप्रेस का सहारनपुर आगमन पर किया स्वागत
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत करते भाजपाई।

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) को श्री गुरु रविदास धाम, छेहरटा (अमृतसर) से जोड़ने हेतु प्रारंभ की गई संत रविदास एक्सप्रेस के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भजपा महानगर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

ट्रेन के आगमन पर स्टेशन परिसर जय गुरु रविदास संत  गुरु रविदास महाराज की जय, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोषों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा तथा यात्रियों को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और संत परंपरा को सम्मान देने का कार्य निरंतर कर रहा है। संत रविदास एक्सप्रेस लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनने के साथ-साथ संत रविदास जी के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।

महापौर अजय सिंह ने कहा कि संत रविदास एक्सप्रेस श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है। यह ट्रेन संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को और अधिक व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए संत गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष पूर्व विधायक जगपाल सिंह, वरिष्ठ नेता जयराम गौतम, भाजपा नेता अजब सिंह, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष मुकुल वाल्मीकि सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।