कश्यप समाज को राष्ट्रीय लोकदल में पूरा सम्मान मिलेगाः चै नीरपाल

कश्यप समाज को राष्ट्रीय लोकदल में पूरा सम्मान मिलेगाः चै नीरपाल
सहारनपुर में रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी चै. नीरपाल से मुलाकात करते कश्यप समाज के नागरिक।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व राज्यमंत्री चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में सभी जाति धर्म का सम्मान होता है। और कश्यप समाज के सभी साथियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राष्ट्रीय लोकदल में आपका पूरा सम्मान किया जाएगा और पार्टी संगठन में जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर कश्यप समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व राज्यमंत्री चै नीरपाल सिंह से मुलाकात करके समाज की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर कश्यप समाज के बड़े नेता महावीर कश्यप शामली,अरुण कश्यप माजरा बड़ौत, सोनू कश्यप खेकड़ा का पगड़ी पहनकर एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चैधरी चरण सिंह की फोटो भेंट करते हुए सम्मान किया गया।

इस दौरान सभी का सम्मान करते हुए चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में सभी जाति धर्म का सम्मान होता है और कश्यप समाज के सभी साथियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राष्ट्रीय लोकदल में आपका पूरा सम्मान किया जाएगा और पार्टी संगठन में जिम्मेदारी भी दी जाएगी। कश्यप समाज के क्षेत्रीय संयोजक महावीर कश्यप और अरुण कश्यप ने कहा कि हमारा समाज हमेशा से चैधरी चरण सिंह का अनुयायी रहा है।अब हम सब मिलकर जयंत चैधरी की ताकत को और बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांवड़ के बाद शामली में कश्यप समाज का प्रांतीय स्तर का सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें सैकड़ों कश्यप समाज के बड़े नेता राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मास्टर हरेन्द्र मलिक बावड़ी,सुनील धामा खेकड़ा,रामवीर कश्यप, सुखबीर कश्यप,रोहित कश्यप, जोगेंद्र कश्यप,संजीव कश्यप आदि उपस्थित रहे।