एक सप्ताह बाद भी नंही चला तहसील मे आया नया जनरेटर

एक सप्ताह बाद भी नंही चला तहसील मे आया नया जनरेटर
लोकार्पण की प्रतीक्षा मे तहसील का नया जनरेटर

बिजली की कटौती की स्थिति मे राजस्व अभिलेखो की नकल लेने के लिये किसानो को लगाने पडते है कई कई दिन तक चक्कर

नकुड 16 जुलाई इंद्रेश। तहसील कार्यालय मे नया जनरेटर अभी उदघाटन की प्रतिक्षा कर रहा है। जबकि जनरेटर ने होने से तहसील का काम काज प्रभावित हो रहा है। अपनी नकल लने के लिये दूर दजराज से आने वाले किसान बिजली न होने से बेरंग वापस लोटने को मजबूर होते है।

तहसील मुख्यायल पर करीब एक सप्ताह पूर्व नया जनरेटर आया था। पुराना किराये का जनरेटर खराब होने के कारण तहसील के काम काज प्रभावित है। एक सप्ताह के बाद भी नया जनरेटर अभी लोकापर्ण की प्रतीक्षा कर रहा हैं । बिजली की कटौती की स्थिति में तहसील का काम काज ठप रहता है। राजस्व अभिलेखो खास कर खतौनी की नकले कंप्यटर से निकली है। बडी संख्या मे किसान दूरदराज से अपनी जमीनो की खतौनी की नकले लेने के लिये तहसील मुख्यालय पर आते है। पंरतु बिजली न होने की हालत मे उन्हे बिना नकल लिये ही निराश होकर वापस लोटना पडता है।

+तहसील मे छुटटी होने की स्थिति मे तो हालत ओर भी विकट होती है। खतौनी की नकलो के लिये प्रार्थनापत्रो का अंबार लग जाता है। पंरतु बिजली न होने से नकले निकालने का काम प्रभावित होता है। भाकियु के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अधिकारियो को किसानो को परेशान करने की आदतो को छोड देना चाहिए। उन्हे तहसील मे किसानो की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए। तहसील मे जब नया जनरेटर उपलब्ध है तो उसे तुरंत चालु कर बिजली की समस्याका सामाधान करना चाहिए।
उधर तहसीलदार प्रियंक सिंह ने कहा कि तहसील पर नया जनरेटर आ गया है। पंरतु अभी तक कंपनी का इंजिनियर नंही आया है। आशा है एक दो दिन मे कंपनी का आदमी आकर इस जनरेटर को चालु कर देगा।