किराए को लेकर ई-चालक से हुई कहासुनी, चाकू मारकर की हत्या, सवारी फरार

किराए को लेकर ई-चालक से हुई कहासुनी, चाकू मारकर की हत्या, सवारी फरार
सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचा गया हत्यारोपी।

सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियान पुल स्थित एसबीआई बैंक के सामने रविवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रसूलपुर दानिश कॉलोनी निवासी शाहिद के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार साहिद अपने रिक्शे में एक युवक को लेकर जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते रिक्शे में सवार युवक ने चाकू निकालकर शाहिद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पुलिस पुलिस पूछ ताछकर रही है ताकि घटना के बारे में पता चल सके।

जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा के किराए को लेकर दोनों के बीच कहांसुनी  हुई जिसके बाद दिलशाद ने चाकू निकालकर ई रिक्शा चालक पर हमला कर दिया जिसके चलते वह लहुलूहान होकर नीचे गिर पड़ा। बाद में पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी दिलशाद ने बताया कि यह सबकुछ नशे के चलते हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।