कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर सुप्रीम कोर्ट की विशेष समिति से हो जांचः अनुमा आचार्य
सहारनपुर। काग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सेवानिवृत विंग कमान्डर अनुमा आचार्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढावा चोरी मामले में लीपापोती करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर सुंप्रीम कोर्ट की विशेष समिति से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई की जाये।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आयार्य आज कांग्रेस महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने श्रीराम मंदिर के चढावा चोरी मामले को श्रद्वा पर कुठाराधात बताते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार इस मामले में छोटे कर्मचारियों को दोषी बताकर अपनी जिम्मेदारी से बच रही हैजबकि ट्रस्ट के मुखिया चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविन्द गिरी समेत अन्य बड़े आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले को गंभीरता नहीं ले रहे है। उन्होंने एसआईटी टीम के प्रमुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन पर पहले ही दो मुकदमे दर्ज हो उन्हें टीम को अध्यक्ष बनाया है। उन्ंहांेने कहा कि जब ट्रस्ट के पदाधिकारी दोषी नही है तो उन्होने अपने पदों से इस्तीफा क्योें दिया है।
अनुमा आचार्य ने जाति के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंदिर में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल हुए। जब आधे अधूरे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करायी तो आठ हजार लोगों को बुलाया गया, लेकिर देश के राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। उन्हांेेने एक सवाल के जवाब में कहा कि 40 दिन में 70 बार चोरी होेना हैरत करने वाली बात है। अनुमा आचार्य का आरोप है कि उज्जैन, बद्रीनाथ व अयोध्या मंदिर में चढ़ावा चोरी हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना दागते हुए कहा कि गेहुआ वस्त्र धारण करने पर कोई योगी नही हो जाता है, वस्त्रों का मर्यादा के अनुसार आचरण में अनुपालन भी होना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अंहकार के आकंठ में डूबे है, उन्हें अच्छा -बुरा वर्तमान में नजर नहीं आ रहा है।
उन्होंने कांग्रेस की ओर से मांग करते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाये तथा नये ट्रस्ट का गठन कर साधु-संतो, धर्माचार्यो, प्रशासनिक अधिकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों को ट्रस्ट में शामिल किया जाये तथा सुप्रीम कोर्ट की विशेष समिति से जांच कराये जाये और चढ़ावा चोरी मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये क्यों यह मामला आस्था, धर्म पारायण का है। वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, अमित शर्मा, इरशाद चैधरी, मयंक शर्मा, गुलफाम अंसारी, जिला सचिव कुणाल शांडिल्य, नसीब खान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
