जिला पंचायत सहारनपुर परिसर में विकास कार्यों का शिलान्यास

जिला पंचायत सहारनपुर परिसर में विकास कार्यों का शिलान्यास
सहारनपुर में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में विकास कार्यों का शिलान्यास करते जिला पंचातय अध्यक्ष एवं अन्य।

सहारनपुर। आज जिला पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जाने वाले 24 से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन निर्माण कार्यों की अनुमानित लागत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई गई है। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चैधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए जिला पंचायत निरंतर कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की ओर से जनपद के सभी क्षेत्रों में प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कराए जा रहे हैं ताकि उत्तर प्रदेश को देश का पहला विकसित राज्य बनाया जा सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामेन्द्र राणा, अमरदीप सिंह, विनोद कुमार, रामकिशन चैधरी, अरविन्द राणा, मुकेश चैहान, नीरज चैधरी, दुबे सिंह काम्बोज, दिनेश प्रमुख, श्रीकान्त, वेदपाल कोरी एवं हंसराज गौतम उपस्थित रहे। इसके अलावा अपर मुख्य अधिकारी चन्द्रवीर सिंह, कार्य अधिकारी कुलवंत सिंह, अभियंता मुकेश कुमार, कर अधिकारी सतेन्द्र कुमार, समस्त अवर अभियंता, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।