सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाए का आह्वान

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाए का आह्वान
  • सहारनपुर में सर्किट हाऊस सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। सर्किट हॉउस मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक समीक्षा बैठक की जिसमें दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई.पार्टी ने इस रैली को संगठन विस्तार, सामाजिक एकता और जनसंपर्क अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शीशपाल कश्यप और जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन होने जा रहा है जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। रैली के मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल होंगे। उनके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि महारैली के माध्यम से सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और संगठन की भावी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश और जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुभासपा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया है। पार्टी का दावा है कि यह आयोजन संगठन की अब तक की प्रमुख रैलियों में से एक होगा और इससे राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इस मौके मौके पर ओमप्रकाश कश्यप, कंवरपाल कश्यप महिपाल कश्यप, शिव कुमार कश्यप, संदीप कश्यप, हुकम सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।