उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों का सहारनपुर में भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का आह्वान
सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) अम्बाला मंडल के सहायक राष्ट्रीय महामंत्री मनमीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष नीतीश शर्मा के सहारनपुर आगमन पर रेलवे कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। रेलवे अधिकारी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कर्मचारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं शॉल भेंट कर दोनों नेताओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल संगठन मंत्री अजय कुमार बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय एवं मंडल पदाधिकारियों का सहारनपुर आगमन संगठन के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कर्मठ एवं ईमानदार साथियों ने रेल सेवा के साथ-साथ यूनियन को भी मजबूती प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पदाधिकारी यूआरएमयू के शाखा सचिव रामप्रीत के सेवानिवृत्ति समारोह में भाग लेने तथा उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए भी सहारनपुर पहुंचे। इस अवसर पर सहायक राष्ट्रीय महामंत्री मनमीत सिंह ने यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है।
वहीं मंडल अध्यक्ष नीतीश शर्मा ने सहारनपुर की चारों शाखाओं के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अजय बिरला, गौतम सैनी, रविशंकर, रामप्रीत, उपेन्द्र गुप्ता, संजय कुमार, बाबू राम, समील दास, विजय प्रभाकर, परविंदर, अनुज कुमार, राजेन्द्र सिंह, राजन वत्स, अर्जुन बालियान, राकेश राणा, योगेश पंवार, अमित शर्मा, प्रवेश गुर्जर, मुकेश कुमार, शमशुद्दीन, रोहित कुमार, गौरव चैहान, मनोज कुमार, विजय कुमार, नवीन कुमार, जितेन्द्र चैहान, मधुकर शर्मा, भगवान गिरी, राजेश कुमार, सुभाष चंद्र, ब्रह्मपाल, पुनीत कुमार, ललित कुमार, विशाल जोशी, रवि बालियान सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
