सहारनपुर में समाधान दिवस पर DIG अभिषेक सिंह ने सुनीं जन समस्याएं, थाना नागल का किया निरीक्षण

सहारनपुर में समाधान दिवस पर DIG अभिषेक सिंह ने सुनीं जन समस्याएं, थाना नागल का किया निरीक्षण

सहारनपुर में आयोजित “समाधान दिवस” के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर रेंज, अभिषेक सिंह ने थाना नागल पहुंचकर जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने थाने में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद DIG ने थाना नागल के कंप्यूटर कक्ष, विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा उनके अद्यतन रख-रखाव की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण, विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा लंबित शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने थाना नागल स्थित मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को इनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला संबंधी मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आगामी परीक्षाओं और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए भी DIG अभिषेक सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

Leave a Reply