• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत-यूएस रक्षा साझेदारी का हुआ विस्तार, दोनों देशों के मंत्रियों संग हुई बातचीत

  • November 15, 2021
भारत-यूएस रक्षा साझेदारी का हुआ विस्तार, दोनों देशों के मंत्रियों संग हुई बातचीत
  • भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के बीच रक्षा क्षेत्रों में विस्तार को लेकर बातचीत हुई। इस बातचीत में कहा गया है कि प्रमुख रक्षा साझेदार के रूप में भारत की स्थिति के अनुरूप हाल के वर्षों में यूएस-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार हुआ है।

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के बीच रक्षा क्षेत्रों में विस्तार को लेकर बातचीत हुई। इस बातचीत में कहा गया है कि प्रमुख रक्षा साझेदार के रूप में भारत की स्थिति के अनुरूप हाल के वर्षों में यूएस-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार हुआ है। हम रक्षा साझेदारी में इस गति को जारी रखने की उम्मीद करते हैं। साथ ही कहा कि राज्य विभाग सहयोग के आधार पर छूट दी जाएगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की थी। इस बैठक में साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में अमेरिकी कांग्रेस के लगातार समर्थन और रचनात्मक भूमिका की सराहना की गई थी।

पीएम ने सीनेटर जॉन कॉर्निन के नेतृत्व में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल (US Congressional Delegation) से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सांसदों ने बड़ी आबादी की चुनौतियों के बावजूद, बेहतर कोविड प्रबंधन के लिए भारत की प्रशंसा की थी।

एक बयान में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया, ‘अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनेटर जॉन कॉर्निन ने किया था और इसमें सीनेटर माइकल क्रापो, थॉमस ट्यूबरविले और माइकल ली और कांग्रेस के सदस्य टोनी गोंजालेस और जॉन केविन एलिसी शामिल हुए हुए थे। कॉर्निन भारत और भारतीय अमेरिकियों पर सीनेट कॉकस के सह-संस्थापक और सह-अध्यक्ष हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनसे मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दो रणनीतिक साझेदारों के बीच रणनीतिक हितों के बढ़ते मेलजोल पर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लक्ष्य से सहयोग को और बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। पीएमओ ने कहा कि इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला जैसे समकालीन वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल न करें’, ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील

‘पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल न करें’, ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील

  • August 15, 2026
‘देश की उच्च संस्थाएं निष्पक्ष और मजबूत रहें’, स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

‘देश की उच्च संस्थाएं निष्पक्ष और मजबूत रहें’, स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

  • August 15, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • August 14, 2026
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, ‘हमारा खून…’

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, ‘हमारा खून…’

  • August 14, 2026
संजय सिंह बोले, ‘शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम…’

संजय सिंह बोले, ‘शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम…’

  • August 14, 2026
‘सरासर गलत था’, NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

‘सरासर गलत था’, NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

  • August 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल न करें’, ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील August 15, 2026
  • ‘देश की उच्च संस्थाएं निष्पक्ष और मजबूत रहें’, स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती August 15, 2026
  • ‘2047 तक विकसित राष्ट्र’, लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य August 15, 2026
  • पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- ‘देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला’ August 15, 2026
  • PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम August 15, 2026
  • बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू August 14, 2026
  • अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी August 14, 2026
  • अरविंद केजरीवाल की मांग, ‘इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP…’ August 14, 2026
  • शिव भक्ति जीव को मोक्ष करती है प्रदान: स्वामी कालेंद्रानंद महाराज August 14, 2026
  • छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया August 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021