• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

  • October 20, 2021
शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी सेना और सीआरपीएफ के जवान द्रगाड इलाके में पहुंचे। जैसे ही उन्होंने आतंकियों की तलाश शुरू की आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

श्रीनगर : शोपियां के द्रगाड इलाके में सुरक्षाबलों ने कुछ ही घंटों में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। आतंकवादियों के मारे जाने के बाद इलाके मेंं सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है परंतु पुलिस सूत्रों के अनुसार ये दोनों स्थानीय बताए जाते हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। वहीं एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होते ही इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान द्रगाड इलाके में पहुंचे। जैसे ही उन्होंने आतंकियों की तलाश शुरू की, आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। क्योंकि घिरे हुए आतंकी स्थानीय बताए गए थे, सुरक्षाबलों ने उन्हें हथियार डाल आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने इससे इंकार करते हुए गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। अभी दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी मुठभेड़ स्थल पर एक से दो आतंकी मौजूद हैं। अन्य विवरण प्रतिक्षारत है।

 

Post navigation

Prev
Next
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार

  • August 10, 2026
आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते

आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते

  • August 10, 2026
प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

  • August 10, 2026
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

  • August 10, 2026
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है

  • August 10, 2026
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन

  • August 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले – ‘PM मोदी को…’ August 10, 2026
  • देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार August 10, 2026
  • लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा शिव कावड़ियों सेवार्थ शिविर का आयोजन August 10, 2026
  • सांसद इमरान मसूद ने की कांग्रेसजनों संग को कांवड तीर्थ यात्रियों की सेवा August 10, 2026
  • कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत August 10, 2026
  • कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंची पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की टीम, की सेवा कार्यों की सराहना August 10, 2026
  • प्रभु जी की रसोई की अविरल सेवा का दसवें वर्ष में प्रवेश August 10, 2026
  • तिरंगा देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का प्रतीक: राघव लखनपाल शर्मा August 10, 2026
  • सहारनपुर की दिवंगत साहित्यिक एवं रंगमंचीय हस्तियों को गौरव सम्मान से किया याद August 10, 2026
  • शिव-पार्वती विवाह परम पुरुष और प्रकृति का मिलन: स्वामी कालेंद्रानंद August 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021