• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी

  • October 13, 2021
बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15823 मामले सामने आए हैं और 22844 रिकवरी दर्ज की गई हैं। वहीं इस दौरान संक्रमण के कारण 226 लोगों की मृत्यु हो गई है।

नई दिल्ली। देश में हर दिन नए मामलों की तुलना में ज्यादा रिकवरी दर्ज की जा रही हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 15 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 22 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं, इससे एक दिन पहले 14 हजार के ऊपर नए मामले सामने आए थे जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा 23 हजार से ज्यादा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,823 मामले सामने आए हैं और 22,844 रिकवरी दर्ज की गई हैं। वहीं, इस दौरान संक्रमण के कारण 226 लोगों की मृत्यु हो गई है।

ताजा मामलों के बाद देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,40,01,743 तक पहुंच गई है। इसमें से 3,33,42,901 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 4,51,189 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा 2,07,653 कोरोना मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

एक दिन पहले पूरे 224 दिन यानी साढ़े सात महीने बाद देश में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 14,313 नए मामले मिले थे। इनमें केरल में करीब सात हजार और महाराष्ट्र में करीब दो हजार मामले शामिल हैं। पिछले दिनों की तुलना में दोनों राज्यों में नए मामलों में भारी गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में 181 लोगों की मौत हुई थी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात

पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात

  • October 2, 2026
‘अगर धर्म संकट में है तो देश…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

‘अगर धर्म संकट में है तो देश…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

  • October 2, 2026
पीएम मोदी ने ‘हीरो’ पायलट स्मित मच्छार से की बात, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व

पीएम मोदी ने ‘हीरो’ पायलट स्मित मच्छार से की बात, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व

  • October 2, 2026
PM मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

PM मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

  • October 2, 2026
महाराष्ट्र में समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 7 की मौत, 21 लोग घायल

महाराष्ट्र में समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 7 की मौत, 21 लोग घायल

  • October 2, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, ‘जंतर-मंतर पर बैठेंगे और…’

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, ‘जंतर-मंतर पर बैठेंगे और…’

  • October 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सेवा संकल्प अभियान में दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण October 2, 2026
  • गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान October 2, 2026
  • पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता को निकाली प्रभातफेरी October 2, 2026
  • गांधी जयंती पर प्रभुजी की रसोई में सह-भोज, सामाजिक समरसता का संदेश October 2, 2026
  • गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि October 2, 2026
  • शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा महानगर की बैठक October 2, 2026
  • कलाकारों के भंगड़ा-गिद्दा पर दर्शकों ने भी किया भंगड़ा October 2, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित October 2, 2026
  • ‘लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं’, राहुल गांधी बोले- जाएंगे ज्ञानेश कुमार October 2, 2026
  • मुश्किल में घिरे चंद्रशेखर आजाद, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट October 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021