कलाकारों के भंगड़ा-गिद्दा पर दर्शकों ने भी किया भंगड़ा
मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पंजाबी कवि दरबार का आयोजन
सहारनपुर। जाहरवीर गोगापीर जी महाराज को समर्पित मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम की ओर से नेहरू मार्केट स्थित जीआईसी सभागार में पंजाबी कवि दरबार एवं पंजाबी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी कविता, हास्य-व्यंग्य, गीत-संगीत और भंगड़ा-गिद्दा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब झूमने पर मजबूर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार सुजसबीर सिंह, अमरजोत सिंह, सरदार प्रबजोत सिंह, भाजपा नेता राहुल लखनपाल, आम आदमी पार्टी नेता योगेश दहिया, मेला सहसंयोजक ज्योति अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ एवं दल नेता राजेंद्र कोहली ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकारों ने गुरुबानी के पवित्र शबद प्रस्तुत किए।
महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष पाली कालड़ा, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, डॉ. पंकज खन्ना, सरदार हरजीत सिंह चड्ढा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक पार्षद प्रियंका, सहसंयोजक अक्षु छाबड़ा, उद्यमी रविंद्र मिगलानी सहित अन्य अतिथियों ने रिबन काटकर पंजाबी कवि दरबार का उद्घाटन किया।
जालंधर से पहुंचे प्रसिद्ध पंजाबी कवि सरदार करमजीत सिंह नूर ने साम्प्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। हरियाणा के अवतार सिंह ने पंजाबी कॉमेडी और शेरो-शायरी से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं चंडीगढ़ से आई पंजाबी गायिका शमा जैज ने अपने पंजाबी गीतों से सभागार में मौजूद श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कलाकारों की ओर से ‘सोने दा गडवा मंगवा दे रे’ पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त भंगड़ा-गिद्दा टीमों ने जोशीला भंगड़ा प्रस्तुत किया। कलाकारों के उत्साह से प्रभावित होकर दर्शक भी अपनी सीटों से उठकर भंगड़ा करने लगे और पूरा सभागार तालियों व उत्साह से गूंज उठा।
इससे पूर्व कार्यक्रम संचालक एमपी सिंह चावला, सहसंयोजक अक्षु छाबड़ा एवं आनंद भाटिया ने कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, भाजपा नेताओं और पार्षदों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पंजाबी एकता समिति के महामंत्री राजीव फुटेला, व्यापारी नेता कृष्णलाल ठक्कर, संजय फुटेला, राजकुमार मक्कड़, शीतल टंडन, पंजाबी वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा, गुरुद्वारा सिंह सभा के जनरल सचिव अमनप्रीत सिंह, भूपेंद्र बजाज, पंडित गुलशन पाराशर, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नवीन नारंग, पंजाबी महासंगठन के अध्यक्ष योगेश दुआ, आईआई सचिव एस. कुमार, राष्ट्रवादी पंजाबी संगठन के मनीष अरोड़ा, हैंड्स टू केयर के अध्यक्ष परम बत्रा, सहारनपुर सिख संगठन के रुपिंदर बजाज, नगर शांति समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम, सीनियर सिटीजन के संस्थापक केएल अरोड़ा, फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब के उपप्रधान हरीश ईशपुजानी, लंगर फॉर हंगर के हरजीत नरुला, रोटरी क्लब के संजय मिगलानी, कंपनी बाग मॉर्निंग परिवार के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, शाकुंतलम के शरद भार्गव, भारत विकास परिषद के नवनीत मित्तल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एमपी सिंह चावला ने किया।
