• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

WHO के एक्सपर्ट पैनल की अहम बैठक आज, कोवैक्सीन को मिल सकती है वैश्विक मंजूरी

  • October 5, 2021
WHO के एक्सपर्ट पैनल की अहम बैठक आज, कोवैक्सीन को मिल सकती है वैश्विक मंजूरी
  • कोवैक्सीन(Covaxin) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) मान्यता दे सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञों के पैनल की मंगलवार को बैठक होने जा रही है जिसमें भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने पर फैसला हो सकता है।

नई दिल्ली। भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन  को विश्व स्वास्थ्य संगठन मान्यता दे सकता है। भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिली है। लेकिन इस पर आज कोई फैसला आ सकता है। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञों के पैनल की मंगलवार को बैठक होने जा रही है, जिसमें भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने पर फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने भारत बायोटेक की ओर से सौंपे गए डॉक्यूमेंट की समीक्षा के बाद कोवैक्सीन को मंजूरी देने में अब देर नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक दुनिया की 6 कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इनमें फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन, जानसन एंड जानसन वैक्सीन, आक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका वैक्सीन, माडर्ना, सिनोफॉर्म और सिनोवॉक वैक्सीन शामिल हैं। इसमें आक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पहले से ही शामिल है, जिसकोंभारत में सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया कोविशील्ड के नाम से मैन्युफैक्चर कर रहा है, जिसका टीकाकरण कार्यक्रम में सबसे अधिक प्रयोग हुआ है।

WHO के विशेषज्ञों का स्ट्रैटजिक एडवायजरी ग्रुप (SAGE) कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने पर मंगलवार को बैठक करेगा। एक्सपर्ट पैनल की चार दिवसीय मीटिंग 4 अक्टूबर को शुरू हुई, जिसमें पॉलिसी गाइडेंस पर फैसला हो सकता है। ये बात ध्यान रखने वाली है कि WHO को सौंपे गए सभी दस्तावेजों को मूल्यांकन SAGE और टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप करता है. इसी महीने टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप की भी मीटिंग होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EUL  एक रिस्क आधारित प्रक्रिया है, जिसमें लिस्टिंग के लिए गैर-लाइसेंसी वैक्सीन का मूल्यांकन किया जाता है। इस प्रक्रिया में चिकित्सकीय और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स भी शामिल हैं, ताकि महामारी के समय में लोगों को तेजी से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके। अगर कोवैक्सीन को EUL में शामिल किया जाता है तो भारत में बनी इस वैक्सीन को वैश्विक स्तर पर व्यापक स्वीकृति मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

 

Post navigation

Prev
Next
मायावती के भतीजे आकाश आनंद की फिर हुई बसपा में वापसी

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की फिर हुई बसपा में वापसी

  • October 5, 2026
‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’

‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’

  • October 5, 2026
SIR के मुद्दे पर कांग्रेस की बैठक, खरगे-राहुल समेत बड़े पदाधिकारी मौजूद

SIR के मुद्दे पर कांग्रेस की बैठक, खरगे-राहुल समेत बड़े पदाधिकारी मौजूद

  • October 5, 2026
फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

  • October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग खारिज

  • October 5, 2026
यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

  • October 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना – ‘साबित हो गया कि…’ October 5, 2026
  • मायावती के भतीजे आकाश आनंद की फिर हुई बसपा में वापसी October 5, 2026
  • ‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’ October 5, 2026
  • पुलिस परिवार के बच्चों ने 99 तक के पहाड़े याद कर दिखाई याददाश्त की क्षमता October 5, 2026
  • इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे अकादमी की टीम विजेता October 5, 2026
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं का डॉ. कुशल पाल धीमान के आवास पर भव्य स्वागत October 5, 2026
  • सांस्कृतिक आयोजन एक-दूसरे को समझने और जानने का अवसर देते हैं: जसवंत सैनी October 5, 2026
  • तालाब में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम October 5, 2026
  • एनसीसी कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर मंथन, कॉमन एकेडमी बनाने पर जोर October 5, 2026
  • भदोही के युवाओं की डिग्री पर होगी जिले की पहचान, काशी नरेश विवि की उपाधि- CM योगी October 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021