SIR के मुद्दे पर कांग्रेस की बैठक, खरगे-राहुल समेत बड़े पदाधिकारी मौजूद
नई दिल्ली में चुनाव आयोग और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यों के प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस ने 5 अक्टूबर को AICC मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्षों, राज्य प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाई थी।
बैठक में SIR को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। खासतौर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शनों, राज्यों में आंदोलन और विपक्षी दलों के साथ समन्वय को लेकर रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है।
इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को SIR विवाद पर कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगों को दोहराया है। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR को रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग शामिल है।
