• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में अफगान शरणार्थियों ने तालिबान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे

  • September 14, 2021
दिल्ली में अफगान शरणार्थियों ने तालिबान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने मंगलवार को तालिबान के खिलाफ दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारी हांथ में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था, ‘आतंकवाद और पाकिस्तान एक सिक्के के एक ही पहलू हैं’ और ‘आइएसआइ अफगानिस्तान छोड़ो’ इसके साथ ही प्रदर्शनाकारियों ने तालिबान के खिलाफ  भी जमकर नारे लगाए।

एक प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि मेरे रिश्तेदार पंजशीर में रह रहे थे। पाकिस्तान एयरफोर्स ने मेरे रिश्तेदारों, मेरे चचेरे भाइयों को मार डाला, इसलिए हम यहां पाकिस्तान का विरोध करने आए हैं।

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने बताया कि आइएसआइ हमारे देश में दखल दे रही है। आइएसआइ चीफ तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान गए थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ हमारा समर्थन करे। हम तालिबान और आइएसआइ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अफगान प्रतिरोध आंदोलन के समर्थन में भी नारे लगाए।

वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले जर्मनी में रहने वाले अफगानों ने भी स्वतंत्रता, मानवाधिकार और नागरिक अधिकारों के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए एक विरोध प्रदर्शन किया था।

इससे पहले 15 अगस्त को जब तालिबान ने राजधानी काबुल पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। तालिबान की मदद करने में इस्लामाबाद की भूमिका के खिलाफ दुनिया भर में पाकिस्तान विरोधी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।

तालिबान के खिलाफ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया समते कई अन्य देशों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें अफगानिस्तान में उनके आक्रामक अग्रिम और बर्बर कृत्यों की निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने अफगानिस्तान में अपने छद्म युद्ध के लिए पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिबंधों की भी मांग की है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से हजारों की संख्या में वहां के लोग भारत आ गए हैं। अब यहां अफगान शरणार्थी तालिबान और पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
‘छात्रों का भविष्य दांव पर, प्रदर्शन उनका अधिकार’; जंतर-मंतर पर पुलिस के एक्शन को लेकर SC बनाएगा कमेटी

‘छात्रों का भविष्य दांव पर, प्रदर्शन उनका अधिकार’; जंतर-मंतर पर पुलिस के एक्शन को लेकर SC बनाएगा कमेटी

  • August 18, 2026
सीएम योगी का सख्त निर्देश: रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल से तहसीलदार तक पर होगी कार्रवाई

सीएम योगी का सख्त निर्देश: रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल से तहसीलदार तक पर होगी कार्रवाई

  • August 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT की अंतिम रिपोर्ट में क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT की अंतिम रिपोर्ट में क्लीन चिट

  • August 18, 2026
”शादी से पहले मां का जो धर्म था, वही बच्चे पर होगा लागू”, महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून

”शादी से पहले मां का जो धर्म था, वही बच्चे पर होगा लागू”, महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून

  • August 18, 2026
सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी

सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी

  • August 18, 2026
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता

रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता

  • August 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पीआरडी स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़कर 600 रुपये, पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा August 18, 2026
  • जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही संगठन सृजन अभियान होगा सफल: राणा गुरजीत सिंह August 18, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में दो घायलों समेत तीन गौकश किए गिरफ्तार August 18, 2026
  • दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, पात्रों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश August 18, 2026
  • एल्पाइन पब्लिक स्कूल में अवॉर्ड एवं इन्वेस्टीचर सेरेमनी का भव्य आयोजन August 18, 2026
  • भाकियू रक्षक ने जिला प्रशासन को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन August 18, 2026
  • अब शराब की तस्करी करने वालों की खैर नहीं August 18, 2026
  • सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का हुआ तत्काल निस्तारण August 18, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग के विद्यार्थियों ने कोठरी बहलोलपुर के जैविक फार्म का शैक्षणिक भ्रमण किया August 18, 2026
  • ‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल पर करो’, वंदे मातरम् विवाद पर खरगे का BJP को जवाब August 18, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021