• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Tokyo Olympic 2020 Live Updates: बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में, महिला हॉकी टीम हारी कांस्य

  • August 6, 2021
Tokyo Olympic 2020 Live Updates: बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में, महिला हॉकी टीम हारी कांस्य
  • Tokyo Olympic 2020 India Hockey Match Live पहलवान बजरंग पुनिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय महिला हॉकी टीम के पास भी कांस्य पदक जीतने का मौका था लेकिन भारतीय टीम को ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार मिली और टीम कांस्य पदक का मैच हार गई।

नई दिल्ली। गुरुवार को जिस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उसी तरह आज यानी शुक्रवार 6 अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था, जिसे महिला टीम भुना नहीं पाई। कांस्य पदक मैच में भारत को 3-4 से हार मिली।

बजरंग पुनिया पहुंचे सेमीफाइनल में, विक्ट्री बाय फॉल 

भारतीय पहलवान बजरंज पुनिया ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरे मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। इरान के विरोधी मुर्ताजा को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद बजरंग ने शानदार दांव लगाया और मुर्ताजा को चित करते हुए विक्ट्री बाय फॉल से जीत हासिल की और पदक की तरफ अगला कदम बढ़ाया।

बजरंग पूनिया क्वार्टर फाइनल में

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल 1/8 फाइनल मैच में किर्गिस्तान के ई अखमदालिव के खिलाफ जीत हासिल की और टोक्यो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत अब तक टोक्यो में जारी ओलिंपिक में पांच पदक जीत चुका है, जिसमें से दो पदक सिल्वर मेडल के रूप में आए हैं, जबकि तीन पदक कांस्य के रूप में आए हैं। चार व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में भारत ने पदक जीते हैं, जबकि एक पदक टीम के रूप में आया है, जिसे हॉकी पुरुष टीम ने जीता है।

महिला हॉकी टीम हारी

रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडल विजेता ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन भारत को हार झेलनी पड़ी। ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से जीत दर्ज कर टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, दोनों ही टीमें पहले हाफ के पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाईं। कुछ मौके दोनों टीमों को गोल के लिए मिले थे, लेकिन कोई भी गेंद को नेट में नहीं पहुंचा सका।

सीमा बिसला को मिली हार

भारतीय पहलवान सीमा बिसला को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। ट्यूनिशा का पहलवान सारा हमदी ने उनको 1 के मुकाबले 3 अंक से हराया। अब अगर हमदी फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई तो सीमा को रेपचेज में जगह मिलेगी। यहां उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में गोल खाना पड़ा। थ्रीडी स्किल्स के जरिए ग्रेट ब्रिटेन की ओर से एलीना सियान ने गोल किया और कांस्य पदक के इस मैच में खाता खोला। दूसरा गोल करीब दसवें मिनट में इंग्लैंड की टीम ने किया, जब सारा रॉबर्ट्सन ने गोल किया और बढ़त को 2-0 में तब्दील किया, लेकिन भारतीय महिला टीम ने भी वापसी करते हुए एक गोल दागा।

दूसरे क्वार्टर में गुरजीत कौर ने गोल दागा और बढ़त को कम किया। इतना ही नहीं, जब भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला तो गुरजीत ने फिर से 11वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे ही क्वार्टर के आखिरी के कुछ मिनटों में भारत की तरफ से एक और गोल दागा गया। वंदना कटारिया ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। हाफ टाइम तक भारत 3-2 से आगे था, लेकिन इसके बाद भारत आगे नहीं निकल सका।

मैच के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ग्रेट ब्रिटेन ने तीसरा गोल दागा और मैच फिर से बराबरी पर आ खड़ा हुआ। इंग्लैंड के लिए कप्तान वेब हॉली ने गोल किया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने 3-3 की बराबरी पर मुकाबला छोड़ा। मैच का चौथा और आखिरी क्वार्टर खास और रोमांचक रहा, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन की ओर से ग्रेस बैल्सन ने पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल दागा, जो निर्णायक साबित हुआ और इस तरह ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 की बढ़त हासिल की और ये बढ़त अंत तक बनी रही। भारत के पास कुछ मौके जरूर बराबरी करने के लिए आए, लेकिन टीम 3-4 से पिछड़ गई और कांस्य पदक भारत के हाथ से फिसल गया।

पदक के मुकाबले

हाकी (महिला) : कांस्य पदक का मैच, सुबह 7:00 बजे से, बनाम ग्रेट ब्रिटेन

———

एथलेटिक्स :

20 किमी पैदल चाल (महिला वर्ग) : फाइनल, दोपहर 1:00 बजे

खिलाड़ी : प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट

50 किमी पैदल चाल (पुरुष वर्ग) : फाइनल, दोपहर 2:00 बजे

खिलाड़ी : गुरप्रीत सिंह

——————–

अन्य मुकाबले

कुश्ती : अंतिम-16, सुबह 8:00 बजे

पुरुष : बजरंग पूनिया

महिला : सीमा बिसला

—————

एथलेटिक्स

पुरुष 4 गुना 400 मीटर रिले राउंट-1 हीट-2, शाम 5:07 बजे

——————–

गोल्फ : महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3, सुबह 4:00 बजे से

खिलाड़ी : अदिति अशोक और दीक्षा डागर

————–

 

Post navigation

Prev
Next
2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश

2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश

  • September 2, 2026
अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’

अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’

  • September 2, 2026
DK Shivakumar का बड़ा बयान, बोले- ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से भी बड़ा’

DK Shivakumar का बड़ा बयान, बोले- ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से भी बड़ा’

  • September 2, 2026
AIMIM को झटका, आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- ‘अब लड़ाई सिर्फ BJP से’

AIMIM को झटका, आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- ‘अब लड़ाई सिर्फ BJP से’

  • September 2, 2026
सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

  • September 2, 2026
स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026
  • 3 सितंबर से यहां लगेंगे एक मुश्त समाधान कैंप September 2, 2026
  • एकमुश्त समाधान योजना के लिए वार्डो में लगेंगे कैंप September 2, 2026
  • पुलिस ने संहसपुर निवासी किसान से साइबर ठगो द्वारा ठगे गये दो लाख पिच्छत्तर हजार रूपये वापस कराये September 2, 2026
  • जेब कतरे ने इलेक्टरीक रिक्शा चालक की जेब से दस हजार उडाये September 2, 2026
  • उप्र आउटसोर्स सेवा निगम कर्मचारियों का सुरक्षा कवच: मुख्यमंत्री September 2, 2026
  • ‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज September 2, 2026
  • अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’ September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021