• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

CBSE 12th Board Result 2021: 12वीं के 16 लाख छात्रों के लिए जरूरी खबर, दोपहर 2 बजे जारी होगा परिणाम

  • July 30, 2021
CBSE 12th Board Result 2021: 12वीं के 16 लाख छात्रों के लिए जरूरी खबर, दोपहर 2 बजे जारी होगा परिणाम

नई दिल्ली : लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शुक्रवार दोपहर 2 बजे से 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। सीबीएसई 12वीं के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। दरअसल, इस बार परीक्षा नहीं होने के चलते रोल नंबर नहीं जारी किया गया था, ऐसे में छात्र-छात्राएं इस लिंक https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/landing.aspx पर जाकर रोल नंबर खोज सकते हैं। इसके जरिये छात्र अपना परिणाम देख पाएंगे। बता दें कि  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए इस बार 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सीबीएसई के एलान के बाद शुक्रवार दोपहर 2 बजे उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मामलों के चलते सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद कर दी थी, जिसके नतीजे शुक्रवार को जारी हो रहे हैं।

छात्र-छात्राएं अपना 12वीं का परिणाम केवल सीबीएसई द्वारा जारी रोल नंबर के जरिए ही देख सकते हैं। दरअसल, एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाने से छात्र-छात्राओं को आवंटित किए गए रोल नंबर की जानकारी नहीं है। इसके चलते सीबीएसई ने छात्र-छात्राओं को रोल नंबर देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर रोल नंबर खोज सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए एक लिंक  https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/landing.aspx भी जारी किया है, जिसकी मदद से पहले रोल नंबर जानें फिर अपना परिणाम देख सकेंगे।

वहीं,  एक दिन पहले दसवीं की परीक्षा रद किए जाने के बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अंक दिए जाने की नीति को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सही ठहराया है। मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति ज्योति ¨सह की पीठ के समक्ष दाखिल हलफनामे में सीबीएसई ने कहा कि दसवीं कक्षा की मूल्यांकन नीति भी 12वीं क्लास के मूल्यांकन नीति के आधार पर बनाया गया है और इस पर सुप्रीम कोर्ट भी संतुष्टि जाहिर की है। साथ ही मूल्यांकन नीति के खिलाफ दाखिल याचिका को निरस्त करने की मांग की है।जनहित याचिका पर जवाब देते हुए सीबीएसई ने दलील दी कि नीति बनाते समय ध्यान में रखा गया है कि अंक देने में स्कूल किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं कर सके। स्कूल छात्रों को वास्तविक योग्यता के आधार पर अंक दे।

सीबीएसई ने यह भी कहा कि तकनीकि व उच्च शिक्षा के विशेषज्ञों ने नीति को तैयार किया है और नीति से किसी भी छात्र के साथ भेदभाव या अन्याय नहीं होगा। न्यायसंगत, निष्पक्ष और विश्वसनीय परिणाम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी परिणाम समिति को दी गई है।याचिका में सीबीएसई को 10वीं कक्षा के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन की नीति में संशोधन की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के आरोपों को आधारहीन बताते हुए सीबीएसई ने कहा कि उसके मूल्यांकन नीति में न तो कोई बदनीति है या न ही भेदभाव की कोई गुंजाईश।

 

Post navigation

Prev
Next
‘हमारे देश के साथ जो किया गया, वह देशद्रोह, कोई भी बच नहीं पाएगा,’ आकाशवाणी के अंदर से बोले राहुल गांधी

‘हमारे देश के साथ जो किया गया, वह देशद्रोह, कोई भी बच नहीं पाएगा,’ आकाशवाणी के अंदर से बोले राहुल गांधी

  • October 6, 2026
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, ‘मुझे खुशी है कि…’

चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, ‘मुझे खुशी है कि…’

  • October 6, 2026
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च पर बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- ये सिलसिला चलता रहेगा

चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च पर बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- ये सिलसिला चलता रहेगा

  • October 6, 2026
यूपी के 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर ₹18 हजार; दो महीने के लिए ₹460 करोड़ जारी

यूपी के 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर ₹18 हजार; दो महीने के लिए ₹460 करोड़ जारी

  • October 6, 2026
अखिलेश यादव हिरासत में, धनराज नथवानी ने कहा- लोकतांत्रिक बातचीत का समाधान जल्द होना चाहिए

अखिलेश यादव हिरासत में, धनराज नथवानी ने कहा- लोकतांत्रिक बातचीत का समाधान जल्द होना चाहिए

  • October 6, 2026
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

  • October 6, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जनसुनवाई में सात समस्याएं पहुंचीं, दो का तत्काल निस्तारण October 6, 2026
  • गुघाल नाइट में कलाकारों ने देर रात तक बांधा समां October 6, 2026
  • भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी देहात से मिला भाकियू रक्षक प्रतिनिधिमंडल October 6, 2026
  • हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार October 6, 2026
  • बिहारीगढ़ पुलिस ने दो जिला बदर आरोपियों को जिले की सीमा से किया निष्कासित October 6, 2026
  • दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं के घरों पर पुलिस का सख्त पहरा October 6, 2026
  • एनएचएम कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन October 6, 2026
  • सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक October 6, 2026
  • गांधी पार्क और गोविंद नगर में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ October 6, 2026
  • फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार October 6, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021