• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यूपी में 58 हजार पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए शासनादेश जारी, डाउनलोड करें अप्लीकेशन फॉर्म

  • July 28, 2021
यूपी में 58 हजार पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए शासनादेश जारी, डाउनलोड करें अप्लीकेशन फॉर्म
  • उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने राज्य के सभी 58189 पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना और प्रचालन के लिए पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा-एंट्री ऑपरेटर की भर्ती से सम्बन्धित शासनादेश आज 27 जुलाई 2021 को जारी कर दिया है।

नई दिल्ली : ग्राम पंचायत स्तर पर और पंचायत सहायक के तौर पर कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने राज्य के सभी 58,189 पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना और प्रचालन के लिए पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा-एंट्री ऑपरेटर की भर्ती से सम्बन्धित शासनादेश आज, 27 जुलाई 2021 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपी सरकार के शासनादेश पोर्टल पर दिये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित शासनादेश और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सभी 58,189 पंचायतों में बने पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के तौर विकसित करने जा रही है। इन सचिवालयों के विकास के लिए हर पंचायत पर 1.75 लाख रुपये का व्यय सरकार द्वारा किया जाना है। जन सेवा केंद्र और बीसी सखी के लिए स्थान सुलभ कराने वाले इन सचिवालयों के संचालन के लिए पंचायत सहायक-कम-एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती की जानी है। इन पंचायत सहायकों की नियुक्ति सम्बनधित ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करके की जाएगी। यह जानकारी, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा सोमवार, 26 जुलाई 2021 को दी।

पंचायत सहायक-कम-एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता

मंत्री ने इन पंचायत सहायकों के लिए निर्धारित योग्यता की भी जानकारी दी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) यानि यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2021 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार को जिस पंचायत के लिए आवेदन करना है उसी का निवासी होना चाहिए। साथ ही, आरक्षित श्रेणी की पंचायतों में उसी श्रेणी के उम्मीदवार का ही पंचायत सहायक के तौर पर चयन किया जाएगा।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक-कम-एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा जारी की जाएगी। यह सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित होगी तथा सूचना के प्रसारण के लिए डुग्गी पिटवाकर मुनादी भी ग्राम पंचायत में करायी जाएगी।

उम्मीदवारों को इस सूचना जारी किये जाने की तिथि से 15 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन 15 दिनों के भीतर ग्राम पंचायत, विकास खण्ड या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया 30 जुलाई से 10 सितंबर 2021 के बीच पूरी की जानी है। आवेदन किये उम्मीदवारों के हाई स्कूल और इंटर के अंकों के औसत के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार अंतिम रूप से चयन किया जाना है।

 

Post navigation

Prev
Next
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार

  • August 10, 2026
आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते

आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते

  • August 10, 2026
प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

  • August 10, 2026
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

  • August 10, 2026
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है

  • August 10, 2026
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन

  • August 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले – ‘PM मोदी को…’ August 10, 2026
  • देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार August 10, 2026
  • लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा शिव कावड़ियों सेवार्थ शिविर का आयोजन August 10, 2026
  • सांसद इमरान मसूद ने की कांग्रेसजनों संग को कांवड तीर्थ यात्रियों की सेवा August 10, 2026
  • कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत August 10, 2026
  • कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंची पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की टीम, की सेवा कार्यों की सराहना August 10, 2026
  • प्रभु जी की रसोई की अविरल सेवा का दसवें वर्ष में प्रवेश August 10, 2026
  • तिरंगा देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का प्रतीक: राघव लखनपाल शर्मा August 10, 2026
  • सहारनपुर की दिवंगत साहित्यिक एवं रंगमंचीय हस्तियों को गौरव सम्मान से किया याद August 10, 2026
  • शिव-पार्वती विवाह परम पुरुष और प्रकृति का मिलन: स्वामी कालेंद्रानंद August 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021