• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

  • November 18, 2020
विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में नगर मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग मंडल से जुड़े व्यापारी।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने विभिन्न मांगों के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापारियों का कहना था कि कोरोना संकटकाल में व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानें तीन माह तक पूरी तरह बंद रखने के कारण हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है जिस कारण कर्मचारियों का वेतन, बैंकों का ब्याज, जीएसटी, इनकम टैक्स व बच्चों की स्कूल फीस आदि जमा करने का दबाव बना हुआ है।

उनका कहना था कि व्यापारियों की आर्थिक व्यवस्था की पटरी पर लाने के लिए उद्योगों की तरह व्यापारियों के लिए भी शीघ्र ही आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाना चाहिए ताकि व्यापारी पुन: अपने कारोबार को सुचारू रूप से चलाकर अपनी आजीविका चला सकें। व्यापारियों ने आर्थिक राहत पैकेज जारी करने, व्यापारियों के कोरोना काल के तीन माह के विद्युत बिल माफ करने, व्यापारियों के बैंकों से लिए गए ऋण पर तीन माह के बाजार बंदी समय का ब्याज माफ करने, आवासी ऋण, वाहन ऋण तथा व्यापार हेतु लिए गए ऋण की तीन माह की किश्त माफ करने तथा व्यापारियों पर लागू विद्युत की कामर्शियल विद्युत दरों को कम कर घरेलू विद्युत दरों के बराबर करने, व्यापारियों के स्टाफ के बीमा की जिम्मेदारी सरकार की निर्धारित करने, 60 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर व्यापारी को तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल त्यागी, महेश भोला, महानगर महामंत्री इंजी. अजय शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।

Post navigation

Prev
Next
राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास

राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास

  • June 25, 2026
लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने मनाई आपातकाल की वर्षगांठ

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने मनाई आपातकाल की वर्षगांठ

  • June 25, 2026
पंछियों की प्यास बुझाने के लिए 108 सेवा पक्षी बॉक्स किए वितरित

पंछियों की प्यास बुझाने के लिए 108 सेवा पक्षी बॉक्स किए वितरित

  • June 25, 2026
एनआईए और एटीएस ेने कर्नाटक से गिरफ्तार किया सहारनपुर का युवक

एनआईए और एटीएस ेने कर्नाटक से गिरफ्तार किया सहारनपुर का युवक

  • June 25, 2026
सहारनपुर में कोचिंग केंद्रों की जांच तेज

सहारनपुर में कोचिंग केंद्रों की जांच तेज

  • June 25, 2026
भिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया गौशाला का भ्रमण

भिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया गौशाला का भ्रमण

  • June 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास June 25, 2026
  • लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने मनाई आपातकाल की वर्षगांठ June 25, 2026
  • पंछियों की प्यास बुझाने के लिए 108 सेवा पक्षी बॉक्स किए वितरित June 25, 2026
  • एनआईए और एटीएस ेने कर्नाटक से गिरफ्तार किया सहारनपुर का युवक June 25, 2026
  • सहारनपुर में कोचिंग केंद्रों की जांच तेज June 25, 2026
  • भिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया गौशाला का भ्रमण June 25, 2026
  • नगर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े 6 वारंटी June 25, 2026
  • तीन वार्डो में 50 लाख से बनेंगी सीसी रोड व नाली June 25, 2026
  • लखनऊ में गरजे CM योगी, आपातकाल का किया जिक्र, बोले- ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा’ June 25, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और क्लैरियन एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ऑस्ट्रेलिया ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए June 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021