• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

  • November 18, 2020
विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में नगर मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग मंडल से जुड़े व्यापारी।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने विभिन्न मांगों के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापारियों का कहना था कि कोरोना संकटकाल में व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानें तीन माह तक पूरी तरह बंद रखने के कारण हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है जिस कारण कर्मचारियों का वेतन, बैंकों का ब्याज, जीएसटी, इनकम टैक्स व बच्चों की स्कूल फीस आदि जमा करने का दबाव बना हुआ है।

उनका कहना था कि व्यापारियों की आर्थिक व्यवस्था की पटरी पर लाने के लिए उद्योगों की तरह व्यापारियों के लिए भी शीघ्र ही आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाना चाहिए ताकि व्यापारी पुन: अपने कारोबार को सुचारू रूप से चलाकर अपनी आजीविका चला सकें। व्यापारियों ने आर्थिक राहत पैकेज जारी करने, व्यापारियों के कोरोना काल के तीन माह के विद्युत बिल माफ करने, व्यापारियों के बैंकों से लिए गए ऋण पर तीन माह के बाजार बंदी समय का ब्याज माफ करने, आवासी ऋण, वाहन ऋण तथा व्यापार हेतु लिए गए ऋण की तीन माह की किश्त माफ करने तथा व्यापारियों पर लागू विद्युत की कामर्शियल विद्युत दरों को कम कर घरेलू विद्युत दरों के बराबर करने, व्यापारियों के स्टाफ के बीमा की जिम्मेदारी सरकार की निर्धारित करने, 60 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर व्यापारी को तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल त्यागी, महेश भोला, महानगर महामंत्री इंजी. अजय शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।

Post navigation

Prev
Next
पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा

पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा

  • May 26, 2026
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा बैठक

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा बैठक

  • May 26, 2026
अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण करें: अपर नगरायुक्त

अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण करें: अपर नगरायुक्त

  • May 26, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सील्ड गोदाम का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सील्ड गोदाम का निरीक्षण

  • May 26, 2026
सहारनपुर की बेटी ने किया जनपद व परिजनों का नाम रोशन

सहारनपुर की बेटी ने किया जनपद व परिजनों का नाम रोशन

  • May 26, 2026
व्यापारियों ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई शहीद व्यापारी हरीश चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि

व्यापारियों ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई शहीद व्यापारी हरीश चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि

  • May 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘राहुल गांधी और कांग्रेस का एजेंडा एक्सपोज’, SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन May 27, 2026
  • ‘पिछली सरकारों में तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे’, बिजली कटौती पर सीएम योगी ने सपा को घेरा May 27, 2026
  • अखिलेश यादव ने CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री,’ यूपी में बिजली कटौती पर भड़के May 27, 2026
  • ‘SIR कराना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है’, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला May 27, 2026
  • इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ May 27, 2026
  • PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप May 27, 2026
  • दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत May 27, 2026
  • पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा May 26, 2026
  • मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा बैठक May 26, 2026
  • अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण करें: अपर नगरायुक्त May 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021